नाहन। कोरोना वायरस को लेकर पिछले 2 महीनों से प्रदेश में कर्फ्यू लगा हुआ है जिसके कारण अकेले एचआरटीसी के नाहन डिपो को करीब 5 करोड़ का नुकसान हुआ है। कर्फ्यू लगने के कारण अकेले एचआरटीसी के नाहन डिपो को रूट प्रभावित होने की वजह से शत प्रतिशत नुकसान हुआ है।
मीडिया से बात करते हुए एचआरटीसी नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ठाकुर ने बताया कि जिला में कुल एचआरटीसी के 148 रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलती है जिनमें से सौ रूट लोकल है जबकि 48 रूट अन्य राज्यों व अन्य जिलों से संबंधित है।
उन्होंने बताया कि इन सभी 148 रूटों के प्रभावित होने से प्रतिदिन 8.5 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। पिछले 2 महीने से एचआरटीसी नाहन डिपो की सभी बसें खड़ी है जिसके कारण करीब सीधा सीधा 5 करोड रुपए का नुकसान हुआ है।
एचआरटीसी नाहन डिपो के पास कुल 124 बसें हैं जिनमें से लॉक डाउन के कारण 9 बसें जिला से बाहर खड़ी है जबकि बाकी की सभी बसें जिला के नाहन पांवटा साहिब, सराहा , राजगढ़ और रेणुका जी आदि क्षेत्रों में खड़ी है।
अड्डा प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन खुलने और बसों को चलाने को लेकर सरकार के जो भी आदेश होंगे उसके मुताबिक सभी तैयारियां पूरी कर ली है और स्टाफ को भी जल्द रिपोर्ट करने को कहा गया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
