कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, होशियारपुर।
कोविड-19: अब तक 294603 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
– किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर किया जा सकता है संपर्क
-किसानों को गेहूं की नाड़ को आग न लगाने की अपील की
होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 294603 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 66376 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 64955, पनसप की ओर से 60057, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 36609 व एफ.सी.आई. की ओर से 64644 मीट्रिक टन व प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 1962 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जागी व पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर की सुविधा सहित रोगाणु मुक्त छिडक़ाव लगातार यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं की नाड़ को आग न लगाएं। उन्होंने कहाकि नाड़ व अवशेषों को आग लगाने से जहां वातावरण दूषित होता है,वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। उन्होंने कहा कि नाड़ व अवशेषों का जमीन में ही आधुनिक मशीनों से प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मशीनें कृषि विभाग के माध्यम से किराए पर भी हासिल की जा सकती हैं।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
