Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत से जुड़े डॉक्टरों, नर्सों और अन्य सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की 
    देश

    प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत से जुड़े डॉक्टरों, नर्सों और अन्य सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की 

    By Himachal VartaMay 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आयुष्मान भारत की ‘1 करोड़वीं’ लाभार्थी के साथ बातचीत की  
    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आयुष्मान भारत का सबसे बड़ा लाभ पोर्टेबिलिटी और किफायती एवं बेहतरीन चिकित्सा सेवा है’

    दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि ‘आयुष्मान भारत’ के तहत लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

    प्रधानमंत्री ने अनेक ट्वीट्स में कहा है कि हर भारतीय इस पर गौरवान्वित महसूस करेगा कि यह संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

    उन्होंने कहा, ‘दो साल से भी कम समय में इस पहल का अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मैं सभी लाभार्थियों और उनके परिवारों को बधाई देता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगल-कामना भी करता हूं।’

    श्री मोदी ने कहा, ‘ मैं आयुष्मान भारत से जुड़े डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य सभी लोगों के अथक प्रयासों की सराहना करता हूं।’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इन सभी लोगों के प्रयासों ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम बना दिया है। इस पहल ने अनगिनत भारतीयों, विशेषकर गरीबों और बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोगों का विश्वास जीता है।’

    आयुष्मान भारत के फायदों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके सबसे बड़े लाभों में से एक ‘पोर्टेबिलिटी’ है।

    श्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘ लाभार्थी न केवल जहां वे पंजीकृत हैं, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों में भी बेहतरीन और किफायती चिकित्सा सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन लोगों को काफी सहूलियत होती है जो अपने घर से दूर कहीं और काम करते हैं या ऐसी जगह पर पंजीकृत हैं जहां के निवासी वे नहीं हैं।’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वर्तमान परिस्थिति के कारण आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के साथ संवाद करने में असमर्थ हैं। हालांकि, उन्होंने मेघालय की पूजा थापा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की जो आयुष्मान भारत की 1 करोड़वीं लाभार्थी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.