Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा डिस्ट्रेस राशन टोकन (डीआरटी) के वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के दुकानों से मिले मुफ्त राशन
    हरियाणा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा डिस्ट्रेस राशन टोकन (डीआरटी) के वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के दुकानों से मिले मुफ्त राशन

    By Himachal VartaMay 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) को निर्देश दिए कि शेष पात्र लाभार्थियों को डिस्ट्रेस राशन टोकन (डीआरटी) के वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के दुकानों से मुफ्त राशन मिले। प्रदेश में अब तक 4,86,124 डीआरटी वितरित किए गए हैं और इस योजना से 12,90,847 लोग लाभान्वित हुए हैं।
    मुख्यमंत्री आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री, श्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग का कार्यभार भी है, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून महीने का दोगुना राशन मिल रहा है, लेकिन कई प्रवासी परिवार ऐसे, हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। ऐसे परिवार भोजन से वंचित न रहें, जैसा कि मुख्यमंत्री द्वारा वायदा किया गया था, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें डीआरटी के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि पहली बार पात्र लाभार्थियों को डीआरटी वितरित करने के लिए लोकल कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अब यह योजना भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना का हिस्सा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को डिस्ट्रेस राशन टोकन जारी करते समय गरीब लोगों के प्रति अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड -19 संकट के दौरान प्रभावित लोगों को तुरंत राहत प्रदान करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के मामले में हरियाणा देश में सभी राज्यों में सबसे आगे है।
    श्री मनोहर लाल ने कहा कि राशन डिपो पर पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध कराया गया है और डीएफएससी यह सुनिश्चित करें कि डिस्ट्रेस राशन टोकन के साथ राशन डिपो में आने वाले लोगों को बिना किसी असुविधा के राशन मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले ही प्रतिबद्ध हैं कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा।
    बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के. दास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री चंदर शेखर खरे उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.