Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»नौजवानों की तरक्की के लिए पंजाब सरकार गंभीर, मुहैया करवा रही है बेहतर अवसर: अरोड़ा
    चण्डीगढ़

    नौजवानों की तरक्की के लिए पंजाब सरकार गंभीर, मुहैया करवा रही है बेहतर अवसर: अरोड़ा

    By Himachal VartaMay 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    कैबिनेट मंत्री ने गांव ढोलनवाल के स्टेडियम की चार दिवारी के लिए दिया 4 लाख रुपए का चैक
    कहा, कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में नौजवानों के स्व-रोजगार के लिए ई-सैल्फ इंप्लायमेंट प्रोग्राम शुरु
    होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि युवाओं की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार बहुत गंभीर है और समय-समय युवाओं से जुड़ी योजनाओं पर काम कर उन्हें बेहतर अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। वे आज गांव ढोलनवाल में गांव की पंचायत को स्टेडियम की चार दिवारी के लिए 4 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव के नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति रु चि दिखाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने गांव के नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रु चि दिखाएं क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों के लिए रचनात्मक माहौल बनाया जा रहा है ताकि नौजवानों को शिक्षा व शारीरिक पक्ष से विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों में बनाए गए खेल स्टेडियमों का उद्देश्य भी तंदुरु स्ती का संदेश देना है ताकि हर आयु का व्यक्ति व महिलाएं इन स्टेडियमों का लाभ ले सकें।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के चलते पंजाब सरकार की ओर से जिले में नौजवानों के स्व-रोजगार के लिए ई-सैल्फ इंप्लायमेंट प्रोग्राम शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि जो प्रार्थी अपना काम धंधा शुरु करने के लिए कर्जा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से अलग-अलग विभागों से उनकी स्व रोजगार योजनाओं संबंधी कर्जे के आनलाइन लिंक तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि ई-सैल्फ इंप्लायमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत प्रार्थी डी.बी.ई.ई. होशियारपुर के फेसबुक पेज पर इस लिंक पर कर्जे के लिए आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त हुए इन प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंप दिया जाएगा, जिस पर तुरंत कार्रवाई करनी यकीनी बना कर नौजवानों को अधिक से अधिक स्व-रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे।
    इस अवसर पर सरपंच श्री आत्मा राम, श्री सुनील कुमार, श्री अमनदीप, श्री चरणदास, श्री नरिंदर कुमार, श्री जगदीप सिंह, श्री रणजीत सिंह, पंच जरनैल सिंह, पंच कुंदन सिंह, श्री हरपाल सिंह, श्री मनिंदर सिंह, श्री लक्की, श्री जसपाल सिंह के अलावा अंबेदकर स्पोर्टस क्लब ढोलनवाल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.