Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कोविड-19: अब तक 300669 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर
    चण्डीगढ़

    कोविड-19: अब तक 300669 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

    By Himachal VartaMay 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    कहा, 31 मई तक मंडियों में की जाएगी गेहूं की खरीद
    किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-222663 पर किया जा सकता है संपर्क
    गेहूं की नाड़ को आग न लगाने की अपील की
    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 300669 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 67933 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 66480, पनसप की ओर से 60992, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 37831 व एफ.सी.आई. की ओर से 65359 मीट्रिक टन व प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 2074 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में 31 मई तक गेहूं की खरीद की जाएगी, इस लिए किसान 31 मई से पहले-पहले मंडियों में अपना गेहूं लेकर पहुंचे ताकि वे अपनी फसल बेचने से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी व पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर की सुविधा सहित रोगाणु मुक्त छिडक़ाव लगातार यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-222663 पर संपर्क कर सकते हैं।
    डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं की नाड़ को आग न लगाएं। उन्होंने कहाकि नाड़ व अवशेषों को आग लगाने से जहां वातावरण दूषित होता है,वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। उन्होंने कहा कि नाड़ व अवशेषों का जमीन में ही आधुनिक मशीनों से प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मशीनें कृषि विभाग के माध्यम से किराए पर भी हासिल की जा सकती हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.