होशियारपुर/चंडीगढ़। जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के लिए गए सैंपलों में से 60 सैंपलों की रिपोर्ट आज प्राप्त हो गई है, जिनमें से 4 नए पाजीटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब जिले में पाजीटिव मरीजों की संख्या 107 हो गई है, जिनमें से 13 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1962 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1634 सैंपल नैगेटिव आए हैं व 192 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 29 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि नए पाजीटिव चारों मरीज गांव जलालपुर के हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी मरीज उस किडनी प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में थे जिसकी पिछले दिनों जालंधर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक घर से जरुरी काम के लिए बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मुंह पर मास्क लगाना जरुरी है व यदि कोई इसका पालन नहीं करता तो उसे 200 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले व्यक्तियों को 100 रुपए जुर्माना किया जाएगा।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21