हर लाभार्थी को तीन महीने के लिए दिया जा रहा है नि:शुल्क गेहूं व दाल
होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को राहत देने के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत करीब 70 प्रतिशत अनाज का वितरण मुकम्मल कर लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्रीमती रजनीश कौर ने बताा कि खाद्य व आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु की हिदायतों के मुताबिक पारदर्शी तरीके से अनाज का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में 1,96,113 स्मार्ट राशन कार्ड धारकों में से अभी तक 1,16,571 परिवारों को राशन का वितरण किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत 66,120 क्विंटल गेहूं व 3451 क्विंटल दाल वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में अनाज का वितरण 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। इस अनाज वितरण के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह गेहूं व एक किलोग्राम प्रति परिवार प्रति माह दाल दी जा रही है। यह अनाज अप्रैल से जून तक तीन महीनों का दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उनसे कोई पैसा नहीं लिया जा रहा।
जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर के अनुसार जिले में 650 राशन डिपो के माध्यम से की जा रहे उक्त अनाज वितरण के दौरान लोगों को सही तोल व पूरी मात्रा में गेहूं व दाल मुहैया करवाने पर पूरा जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में एक सप्ताह में इन परिवारों को प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अनाज का वितरण मुकम्मल कर लिया जाएगा।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
