होशियारपुर/चंडीगढ़। जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 21 नए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 1983 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1634 सैंपल नैगेटिव आए हैं व 213 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 29 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं व जिले में 107 कोरोना पाजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 89 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक घर से जरुरी काम के लिए बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मुंह पर मास्क लगाना जरुरी है व यदि कोई इसका पालन नहीं करता तो उसे 200 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले व्यक्तियों को 100 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सरकार की हिदायतों का पालन करना यकीनी बनाएं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
