Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता: अरोड़ा
    चण्डीगढ़

    लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता: अरोड़ा

    By Himachal VartaMay 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    कैबिनेट मंत्री ने गांव थथलां की श्री गुरु रविदास महाराज वेलफेयर सोसायटी को गलियों व कम्यूनिटी सैंटर के निर्माण के लिए दिया 10 लाख रुपए का चैक
    कोविड-19 के चलते लोगों को प्रशासन की हिदायतों का पालन करने की अपील की
    होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता देती है और यह यकीनी बनाती है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का लाभ भी सही व्यक्ति तक पहुंचे। वे गांव थथलां की श्री गुरु रविदास महाराज वेलफेयर सोसायटी को गलियों व कम्यूनिटी सैंटर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वेलफेयर सोसायटियां गांवों के विकास में अहम योगदान निभा रही हैं और इनके सहयोग से गांवों की नुहार को बदला जा सकती है।
    कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरु री है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने वैलफेयर सोसायटी को विश्वास दिलाया कि जहां विकास के पक्ष से गांव में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योज्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
    श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास वैलफेयर सोसायटी गांव थथलां के अध्य श्री बलजिंदर सिंह, श्री कुलदीप कुमार, श्री अजय कुमार टिंकू, श्री अजय कुमार, श्री अमरजीत लाल, श्री अमरीक कुमार, श्री अमृत पाल, श्री सुखविंदर सिंह, श्री बलजीत सिंह, श्री दविंदर पाल, श्री सतीश कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री अवतार सिंह, श्री बलबीर चंद, श्री बलजीत तक्खी, श्री गोरा लाल, श्री कमलजीत लाल, श्री केवल कुमार भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.