Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान से ट्रकों में छुपाकर प्रदेश में नशे की बडी़ खेप लाने की कोशिश को नाकाम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया
    हरियाणा

    हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान से ट्रकों में छुपाकर प्रदेश में नशे की बडी़ खेप लाने की कोशिश को नाकाम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

    By Himachal VartaMay 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान से ट्रकों में छुपाकर प्रदेश में नशे की बडी खेप लाने की कोशिश को नाकाम करते हुए कैथल और पंचकुला जिला से 1106 किलोग्राम 340 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त बरामद कर इस सिलसिले में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
    हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रथम घटना में, एसटीएफ की टीम ने कैथल के तितरम मोड के पास एक नाके पर चेकिंग करते हुए हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रोककर नियमानुसार तलाशी ली तो उसमें लदे नींबू के कट्टों के नीचे छिपाए गये 41 कट्टों में से 760 किलो डोडा पोस्त व 116 किलो चूरा पोस्त सहित कुल 876 किलो मादक पदार्थ बरामद किया ।
    पुलिस ने इस सिलसिले में कुरुक्षेत्र जिले के देवीगढ़ रोड, कैथल निवासी और जिला कुरूक्षेत्र निवासी को गिरफ्तार किया है । प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे की यह बडी खेप मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए थे।
    दूसरी घटना में, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप को राजस्थान के एक ट्रक में पंचकुला लाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने टोल प्लाजा चंडीमंदिर के पास बैरिकेड्स लगा कर चैकिंग करते हुए एक ट्रक को रोककर जब छानबीन की तो उसमें प्लास्टिक के ड्रमों के नीचे छिपे 5 प्लास्टिक बैग से 200 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिंजौर के गांव रामपुर सियुड़ी निवासी के रूप में हुई है।
    एक अलग मामले में, क्राइम ब्रांच पंचकुला की टीम ने जिरकपुर-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच नाके पर एक ट्रक में सवार दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 30 किलो 340 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश निवासी और गांव शाहपुर पिंजौर थाना निवासी के रूप में हुई है।
    आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए और आगे की विस्तृत जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.