कैबिनेट मंत्री ने गांव मांझी की पंचायत को गलियों के निर्माण के लिए दिया 13 लाख रुपए का चैक
कहा, लोगों की सुविधा को देखते हुए सावधानी अपनाते हुए हर जरुरी सेवा की गई है शुरु
होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद भी प्रदेश के लोगों तक पंजाब सरकार की ओर से हर सुविधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की व खुशहाली में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वे गांव मांझी की पंचायत को गलियों के निर्माण के लिए 13 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए सावधानी अपनाते हुए प्रदेश के सभी सेवा केंद्रों को खोल दिया गया है, इसके साथ ही लॉडाउन के बावजूद घर-घर लोगों तक पेंशन सुविधा का लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक यूनिटों को शुरु कर दिया गया है, इसके अलावा लोगों को राहत देने के लिए बस सर्विस सहित अन्य कई सेवाएं शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को स्वस्थ माहौल के साथ-साथ हर जरुरी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएं।
श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर सरपंच डा. जतिंदर कुमार, श्री जगदीश लाल, श्री राजिंदर कुमार, श्री सोहन लाल, श्री लाल चंद, श्री सोम नाथ, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, श्री कुलदीप अरोड़ा, श्री सुरिंदर पाल सिद्धू, श्री कुलविंदर सिंह, श्री सर्बजीत साबी भी उपस्थित थे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
