Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»टिड्डी दल की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
    चण्डीगढ़

    टिड्डी दल की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

    By Himachal VartaMay 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    किसानों को घबराने की नहीं, सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर
    बैठक के दौरान गठित की गई टीमों को टिड्डी दल की रोकथाम के लिए अग्रिम प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश
    होशियारपुर/चंडीगढ। टिड्डी दल की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। चाहे टिड्डी दल अभी तक पंजाब में नहीं पहुंचा, पर फिर भी सावधानी के तौर पर अग्रिम प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे है। आज डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि संभावी टिड्डी दल के हमले की रोकथाम के लिए सुचारु प्रबंध यकीनी बनाए जाएं। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह भी मौजूद थे।
    डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि उनको घबराने की जरुरत नहीं है, पर चौकस रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यदि खेतों में टिड्डी दिखाई देती है, तो तुरंत कृषि अधिकारियों से संपर्क कायम किया जाए।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि टिड्डी दल की रोकथाम संबंधी सभी एस.डी.एम्ज नोडल अधिकारी के तौर पर भूमिका निभाएंगे व इस कार्य के लिए ब्लाक कृषि अधिकारी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जारी किए एक्शन प्लान के अनुसार अलग-अलग विभागों को ड्यूटी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अलावा जिला पुलिस, बागवानी, वन, राजस्व, ग्रामीण विकास व पंचायत, स्वास्थ्य, भूमि रक्षा विभाग, सहकारी सोसायटी, पी.एस.पी.सी.एल, नगर कौंसिलों आदि विभागों पर आधारित सब-डिवीजन स्तर पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने टीमों को निर्देश देते हुए कहा कि आपसी तालमेल कर संयुक्त प्रयासों से ड्यूटी निभाई जाए, ताकि टिड्डी दल के हमले की रोकथाम समय पर यकीनी बनाई जा सके।
    मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि यह कीट रेगिस्तानी टिड्डी है, जो दल के रुप में आती है। उन्होंने बताया कि यह कीट फसलों, पेड़ों व अन्य हरे मादे को खाता है व बड़े स्तर पर नुकसान करने में समर्थ है। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल संबंधी सर्वे किया जा रहा है व विभागीय टीमे टिड्डी दल के हमले से रोकथाम के लिए किसानों को जागरुक कर रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.