नाहन। शहर में जेंटस हेयर कटिंग की कीमत 100 रुपए हो गई है। अहम बात यह है कि इस दौरान आपको वायरस रहित माहौल में सेवाएं दी जाएंगी। साथ ही कटिंग करने वाला शख्स डिस्पोजेबल एप्रन का इस्तेमाल करेगा। स्पष्ट शब्दों में समझे तो कटिंग के दौरान बरती जाने वाली तमाम सावधानियों का खर्च कटिंग करवाने वाले को वहन करना होगा।
आज बार्बर यूनियन के अध्यक्ष इसरार अहमद, उपाध्यक्ष मोहम्मद याकूब, सचिव मोहम्मद नवाब व मतलूब अली की ज़िलाधीश डाॅ. आरके परुथी से बैठक हुई। हरेक कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सैलून में फुल सेनिटाइजेशन व डिस्पोजेबल एप्रन इत्यादि का इस्तेमाल होगा। इसका खर्च ग्राहक को ही वहन करना होगा। यूनियन ने कहा कि ग्राहक भी 100 रुपए के भुगतान से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि सैलून में सेनिटाइजेशन व एप्रन इत्यादि का इस्तेमाल किया गया है।
गौरतलब है कि प्रशासन की पहल पर बार्बर्स को प्रषिक्षित किया गया है। साथ ही प्रमाणपत्र जारी करने का प्रावधान भी किया गया है। समूचे प्रदेश में सिरमौर का माॅडल ही लागू किया जा रहा है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
