मजदूरों व व्यापारिक संस्थानों की ओर से हैल्पलाइन नंबर 62801-97708 पर दी जा सकती है जानकारी
होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार देने व औद्योगिक यूनिटों सहित अलग-अलग संस्थानों की मांग को पूरा करने के लिए जहां जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से लिंक जारी किए गए हैं, वहीं अब हैल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मजदूरों व पढ़े लिखे नौजवानों की ओर से काम संबंधी जानकारी देने के अलावा उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों, दुकानों आदि की ओर से अपनी डिमांड हैल्पलाइन नंबर 62801-97708 पर भेजी जा सकती है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह ने बताया कि जिले के पढ़े लिखे नौजवानों के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से आन लाइन ईमेल आई.डी [email protected] चालू की गई है, जिस पर जिले के नौजवान जो रोजगार की तलाश में है, अपना बायोडाटा ई-मेल के माध्यम से भेज कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
