Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहब में राशन लेन उमड़ी भीड़, टूटे सामाजिक दूरी के नियम
    सिरमौर

    पांवटा साहब में राशन लेन उमड़ी भीड़, टूटे सामाजिक दूरी के नियम

    By Himachal VartaMay 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत करीब 8600 प्रवासी मजदूरों को चिह्नित किया गया है। केंद्र सरकार की योजना के माध्यम से इन प्रवासी कामगारों को मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।

    आज तक पांवटा में करीब 471 परिवारों के 2000 सदस्यों को राशन वितरित किया गया है। राशन के लिए अचानक उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ से सामाजिक दूरी कायम रख पाना मुश्किल हो गया।

    निहालगढ़ में एनएच किनारे स्थित राशन डिपो के बाहर प्रवासी कामगारों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला सिरमौर के पांवटा औद्योगिक क्षेत्रों में कर्फ्यू-लॉकडाउन के चलते हजारों कार्यरत कामगार परिवारों को केंद्र सरकार की योजना के तहत राशन वितरित किया जा रहा है। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत सभी कामगारों को पांच-पांच किलो (2 माह का एक साथ 10 किलोग्राम) चावल व काला चना दाल दिया जा रहा है।

    प्रवासी कामगारों ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना से राहत मिल रही है। बता दें कि योजना की यह सुविधा फिलहाल उन प्रवासी कामगारों को दी जा रही है जो पांवटा क्षेत्र में कार्यरत हैं। जिन कामगारों के पास राशन कार्ड हैं, उन्हें तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन मिल रहा है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन कामगारों के आधार कार्ड का सत्यापन करके ही मुफ्त चावल और दाल दी जा रही है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति निगम निरीक्षक पांवटा श्याम भाटिया ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में करीब 8600 प्रवासी कामगार चिह्नित किए गए हैं। केंद्र की योजना के तहत पिछले 2 दिनों के भीतर 471 प्रवासी परिवारों के 2000 सदस्यों को फ्री राशन में चावल-काला चन्ना दाल वितरित की जा रही है। राशन वितरण के दौरान प्रवासी कामगारों के बीच उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.