नाहन। कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के मद्देनजर जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा नाहन के मालरोड़ गुन्नुघाट के नजदीक एक बार्बर शॉप को सील कर दिया गया। जांच के दौरान बार्बर शॉप में कोरोना महामारी से बचने के लिए जारी आदेशों व गाईडलाईन का उल्लंघन पाया गया।
इस बारे में जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के.परूथी ने बताया कि जिला प्रशासन ने नाई, ब्यूटी पार्लर व सैलून कर्मियों को बाकायदा दुकान खोलने से पहले कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया था तथा सभी पंजीकृत नाई, ब्यूटी पार्लर व सैलून कर्मियों को रिफरेशर कोर्स भी करवाया था। इसके अतिरिक्त, प्रशासन द्वारा समय-समय पर गाईडलाईन भी जारी की गई थी।
उन्होंने बताया कि सील की गई दुकान में बार्बर ने बाल काटने के दौरान न मास्क पहना हुआ था, न ही फेस शील्ड लगीई थी, न सिर को कवर किया हुआ था और दुकान में सोशल डिस्टैंसिंग भी नही थी। इसके अतिरिक्त, दुकान में आधा दर्जन ग्राहक बाल कटवाने के लिए जमा थे जबकि आदेशों के अनुसार बाल काटने से पहले बार्बर को इन सब बातों का ध्यान रखना अनिवार्य था, जिस कारण बार्बर शॉप को सील कर दिया गया।
उन्होंने जिला के अन्य बार्बर व सैलून कर्मियों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन के गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर ऐसी ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
