Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला परिषद वार्ड संख्या-5, दुगाना के स्थान पर सतौन, 26 मई तक सुझाव व आपत्तियां मान्य होंगे – उपायुक्त
    • सरकार ने जिला के 42 किसानों से खरीदी 178 क्वींटल गेहूं
    • जैव विविधता का सम्मान करें, पर्यावरण का संरक्षण करें”थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    • 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»महिला मोर्चा भाई डा बिन्दल के साथ खड़ा है!
    हिमाचल प्रदेश

    महिला मोर्चा भाई डा बिन्दल के साथ खड़ा है!

    By Himachal VartaMay 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    हमें अपने भाई डॉ. बिन्दल पर गर्व है-महिला मोर्चा
    नाहन। भाजपा महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधमंडल ने आज नाहन के विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष भाजपा डा. राजीव बिन्दल से भेंट की। महिला मोर्चा सदस्यों ने अपने लोकप्रिय नेता डा. बिन्दल से भेंट के दौरान कहा कि नाहन क्षेत्र की हजारों महिला सदस्य, घटनाक्रम के कारण उपजे इस संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी हैं, सत्य की जीत होगी और शीघ्र ही दूध का दूध पानी का पानी होगा।

    महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि डा. राजीव बिन्दल ईमानदार, जन हितैषी और दृढ़ संकल्पित और विकास पुरूष हैं। उनके नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र ने विकास की नई बुलंदियों को छूआ है और करोड़ों रुपये सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थाओं पर व्यय हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र का बच्चा बच्चा जानता है कि डा. बिन्दल की अगुवाई में आज नाहन का विकास कहां से कहां पहुंच गया है।

    डा. बिन्दल नाहन विधानसभा क्षेत्र के हर दुख-सुख के साथी हैं और विकास के अग्रदूत हैं। पुल बनाना, सड़क बनाना, पानी देना यह कोई उनसे सीखे। महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि डा. बिन्दल के नेतृत्व में करीब 60 हजार मास्क घर-घर में बांटें गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में डा. बिन्दल के नेतृत्व में पूरे नाहन क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन राशन, दवाइयां आदि वितरित की गई।

    महिलाए उनके मार्गदर्शन में सिलाई मशीनों पर मास्क सिल रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला शर्मा, बीडीसी सदस्य कविता चैहान, भाजपा जिला सचिव नीति अग्रवाल, महामंत्री महिला मोर्चा माया देवी, ग्राम पंचायत सुरला की प्रधान चंचला, महिला मोर्चा सदस्य प्रियंका अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अलका गर्ग, अलका गुप्ता, राखी अग्रवाल, मोना तोमर, पार्षद ममता आदि शामिल थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • जिला परिषद वार्ड संख्या-5, दुगाना के स्थान पर सतौन, 26 मई तक सुझाव व आपत्तियां मान्य होंगे – उपायुक्त
    • सरकार ने जिला के 42 किसानों से खरीदी 178 क्वींटल गेहूं
    • जैव विविधता का सम्मान करें, पर्यावरण का संरक्षण करें”थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
    • माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
    • इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.