Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»अजंता दयालन ने सीएटी के चंडीगढ़ बैंच के प्रशासनिक मैंबर के तौर पर पद संभाला
    पंजाब

    अजंता दयालन ने सीएटी के चंडीगढ़ बैंच के प्रशासनिक मैंबर के तौर पर पद संभाला

    By Himachal VartaJune 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। भारत की पूर्व डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल श्रीमती अजंता दयालन ने सोमवार, 1 जून को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ बैंच के प्रशासनिक मैंबर का पद संभाला। इस बैंच के अधिकार क्षेत्र में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्यों के साथ-साथा चंडीगढ़, जम्मू कशमीर, और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश आते हैं।

    श्रीमती अजंता दयालन अपनी मौजूदा तैनाती से पहले सीएटी के इलाहाबाद बैंच के प्रशासनिक मैंबर के तौर पर तैनात थे।

    श्रीमती अजंता दयालन भारतीय ऑडिट और अकाऊँट सर्विस (आईएएएस) के 1978 बैच की अधिकारी हैं। उनके पास विभिन्न पदों संबंधी केंद्र और राज्य सरकारों में काम करने का 38 सालों से अधिक का तजुर्बा है। अपनी सेवामुक्ति से पहले, वह 2 साल तक डिप्टी कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया और भारतीय ऑडिट और अकाऊँट सर्विस की प्रमुख थीं। इस तरह, वह केंद्रीय और राज्य सरकारों के ऑडिट के लिए ऑडिट नीति के साथ जुड़े सभी मामलों के लिए जिम्मेदार थीं; आईएएएस अधिकारियों और कर्मचारियों के मामलों का कैडर कंट्रोल; और संयुक्त राष्ट्र के ऑडिट समेत अंतर्राट्रीय संबंधों के लिए जिम्मेदार थीं।

    उन्होंने 6 सालों से अधिक समय तक कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव/संयुक्त सचिव के तौर पर भी सेवा निभाई। यहाँ वह उच्च स्तरीय नीति निर्माण और फैसले लेने में सहायता करने के लिए और भारत सरकार के आर्थिक और सामाजिक मंत्रालयों जैसे कि वित्त, वाणिज्य, कृषि, खाद आदि से लेकर मंत्रीमंडल और इसकी समितियों के सभी प्रस्ताव /मुद्दों को पेश करने के लिए जिम्मेदार थीं।

    उनको बिजली क्षेत्र का गहरा ज्ञान है क्योंकि उन्होंने पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के मैंबर (वित्त) और पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन की संस्थापक सचिव के तौर पर सेवाएं निभाई हैं। पहले टैरिफ ऑर्डर में ही, पंजाब में कृषि सप्लाई के लिए टैरिफ, जो अब तक मुफ्त थी, लागू किया गया।

    उन्होंने तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और केरल के अकाउंटेंट जनरल के तौर पर भी सेवाएं निभाईं।

    उन्होंने यूएसए, चीन, यूके, कैनेडा, ब्राजील, नीदरलैंड आदि कई देशों में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। वह यूएनसीएचएस और यूएनओ में यू एन ऑडिट टीम की टीम लीडर भी थीं।

    अजंता दयालन उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित हैं और उनके पिता स्व. जस्टिस मुरली धर (सेवामुक्त) अलाहाबाद हाई कोर्ट के जज थे और एक माननीय सीनियर वकील और बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। अजंता दयालन आईआईटी कानपुर और हारवर्ड कैनेडी स्कूल के पूर्व विद्यार्थी भी थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.