पच्छाद क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसलें
नाहन। कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश में तीन-चार दिन से हो रही भारी बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों व बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की नैना टिक्कर, बाग-पशोग सिरमौरी मंदिर व सराहां पंचायतों के कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई जिससे टमाटर, शिमला मिर्च व खीरा आदि नकदी फसलें ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई हैं।
राजगढ़ क्षेत्र में सैरजगास पंचायत के मटनाली, धनेच और शिलांजी पंचायत के चाखल, खरमांजी व धंदेल, ग्राम पंचायत दीदग व छोगटाली के ऊपरी क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से टमाटर, शिमला मिर्च व फ्रांसबीन और आड़ू, प्लम, खुमानी व सेब की फसल तबाह हो गई!
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
