Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»जन सहयोग से जन आंदोलन बना मिशन फतेह: अरोड़ा
    चण्डीगढ़

    जन सहयोग से जन आंदोलन बना मिशन फतेह: अरोड़ा

    By Himachal VartaJune 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    • कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन की पंचायत को विकास कार्यों के लिए सौंपा 8 लाख रुपए का चैक
    • कहा, कोविड महांमारी का पंजाबी कर रहे हैं डट कर सामना

    होशियारपुर/चंडीगढं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में चल रहा मिशन फतेह अभियान जन सहयोग से जन आंदोलन का रुप लेकर प्रदेश वासियों को जागरुक कर रहा है। वे गांव बसी गुलाम हुसैन की पंचायत को गंदे पानी के निकास व गलियों के निर्माण के लिए 8 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महांमारी का पंजाबियों ने डट कर सामना किया है और इस वायरस से बचने के लिए हमारी ओर से अपनाई गई सावधानी व जागरुकता ही इस अभियान को और सफल बनाएगी।
    कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निर्देशों पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और सामाजिक सुरक्षा पेंनशनों और बिजली सब्सिडी के लिए वित्त विभाग द्वारा बीते दिनों 1118 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण विकास को और बढ़ावा देने के लिए मगनरेगा के अंतर्गत प्रदेश के सभी गांवों में 650 करोड़ रुपए के 1.30 लाख काम किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत कोविड महामारी के कारण पैदा हुई स्थितियों में इस वर्ष गरीबों व जरुरतमंदों के लिए रोजगार के मौके पैदा किए जाएंगे।
    श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर सरपंच श्री नरवीर सिंह नंदी, कैप्टन सुच्चा सिंह, श्री संजीव कुमार साजन, श्री बचन सिंह, ठाकुर जुगल किशोर भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.