Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह के अंतर्गत पटड़ी पर लाई जा रही है जिंदगी: अरोड़ा
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह के अंतर्गत पटड़ी पर लाई जा रही है जिंदगी: अरोड़ा

    By Himachal VartaJune 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    • कैबिनेट मंत्री ने कोविड राहत कार्यों सहित अलग-अलग कार्यों का लिया जायजा
    • कहा, सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए गंभीरता से काम करें विभाग
    • मिशन फतेह के अंतर्गत मास्क न पहनने वालों को 13 लाख से अधिक का किया जुर्माना: डिप्टी कमिश्नर

    होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिंदगी दोबारा पटड़ी पर लाई जा रही है, इस लिए सभी विभाग सेवाएं देने के दौरान गंभीरता से सामाजिक दूरी बरकरार रखें। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों की ओर से कोविड राहत कार्यों सहित अलग-अलग कार्यों का जायजा ले रहे थे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी मौजूद थे।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार की ओर से जागरुकता फैलाई जा रही है व घर-घर जानकारी मुहैया करवाने के लिए ही मिशन फतेह की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि विभागों की ओर से एक सिपाही के तौर पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है, जिसके चलते मिशन फतेह कोरोना पर फतेह पाने में जल्द कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गेहूं की खरीद के दौरान किए गए सुचारु प्रबंधों के चलते करीब 27 लाख किसान मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे व इस दौरान मंडियों में सभी व्यक्ति कोरोना से सुरक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पर फतेह पाने के अलावा प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी पटड़ी पर लाया जा रहा है।
    श्री अरोड़ा ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि कोविड के साथ-साथ डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहाकि हर शुक्रवार ड्राई डे मनाया जाए व इस दिन कूलरों, फ्रिजों आदि की सफाई यकीनी बनाई जाए। उन्होंने नगर निगम को जहां समय पर नालों की सफाई करने के निर्देश दिए, वहीं फागिंग करने के लिए भी कहा। उन्होंने सिविल सर्जन से सिविल अस्पतालमें चल रही प्लेटलेट्स मशीन का भी जायजा लिया। उन्होंने जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र को हिदायत करते हुए कहा कि गंभीरता से औद्योगिक यूनिटों से संपर्क कायम कर मजदूरों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के मौके पैदा किए जाएं। इसके अलावा जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चालू हुए करीब 92 प्रतिशत औद्योगिक यूनिटों में सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए जिम्मेदारी निभाई जाए। उन्होंने जनता की सुविधा के लिए शुरु की बस सेवा का जायजा लेते हुए कहा कि बसों को सैनेटाइज करने के साथ-साथ सवारियों का टैंपरेचर भी चैक किया जाए। उन्होंने कहा कि सवारियां 50 प्रतिशत ही बैठाई जाएं। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि घरों से बाहर जाते समय सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। इसके अलावा समय-समय पर 20 सैंकेंड तक हाथों को साफ करना भी यकीनी बनाया जाए, ताकि कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सके।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने मिशन फतेह के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिले में अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में मास्क न पहनने वालों के करीब 4285 चालान किए गए व करीब 13,67,000 रुपए जुर्माना किया गया है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित कुमार पंचाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह, एस.डी.एम. श्री अमित महाजन, कमिश्नर नगर निगम श्री बलबीर राज सिंह, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.