Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा व चेयरमैन पनसप ने जरुरतमंदों को बांटी 350 राशन किटें
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा व चेयरमैन पनसप ने जरुरतमंदों को बांटी 350 राशन किटें

    By Himachal VartaJune 6, 2020
    Facebook WhatsApp
    • कहा, प्रदेश में किसी भी जरुरतमंद को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा

    • लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां अपनाने की अपील भी की

    होशियारपुर/चंडीगढ़। मिशन फतेह के अंतर्गत प्रदेश के जहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से लोगों को जागरुक करने का बीढ़ा उठाया गया है वहीं हर जरुरतमंद तक भोजन पहुंचे इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए पूरे प्रदेश में जरुरतमंदों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज सांझी रसोई में जरुरतमंदों को राशन किट वितरित करते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन पनसप पर श्री तेजिंदर सिंह बिट्टू व डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी व पनसप के संयुक्त प्रयास से आज जरुरतमंदों को राशन मुहैया करवाया गया है और यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना महांमारी ने जब पंजाब में दस्तक दी थी तब मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि हम पंजाब में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देंगे और उसी का नतीजा है कि इस मुश्किल घड़ी में भी प्रदेश के लोगों को भोजन व राशन की कमी नहीं आने दी गई और जरुरतमंदों को नि:शुल्क राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है। चेयरमैन पनसप श्री तेजिंदर सिंह बिट्टू ने मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर पनसप पूरे प्रदेश में जरुरतमंदों को राशन किट बांट रही है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के कार्य इसी तरह जारी रहेंगे। इस मौके पर चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी श्री नरेश गुप्ता के अलावा अन्य शख्सियतें भी उपस्थित थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.