Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह का असर: यूथ क्लबों के वालंटियरों सहित माता-पिता भी बना रहे मास्क
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह का असर: यूथ क्लबों के वालंटियरों सहित माता-पिता भी बना रहे मास्क

    By Himachal VartaJune 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    युवक सेवाएं विभाग के नेतृत्व में दो माह के भीतर नि:शुल्क बांटे गए 36,580 मास्क: डिप्टी कमिश्नर
    छात्रा के टेलर पिता भी मिशन फतेह को कामयाब करने के लिए मैदान में उतरे

    होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ जंग लडऩे के लिए शुरु किए गए मिशन फतेह का असर तब देखने को मिला जब विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी आगे आकर मास्क बना रहे हैं, व इनकी ओर से तैयार किए मास्क नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले के युवक सेवाएं विभाग के नेतृत्व में यूथ क्लबों की ओर से केवल दो माह में 36,580 मास्क वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जहां आंगनवाड़ी वर्करों, सैल्प हैल्प ग्रुपों व अलग-अलग संस्थाओं की ओर से मास्क वितरित किए जा रहे हैं, वहीं एन.एस.एस. वालंटियर, युवक सेवाएं क्लबों व रैड रिबन क्लों के सदस्यों ने भी मिशन फतेह में अपना योगदान डालने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अलग-अलग स्कूलों, कालेजों, क्बलों के वालंटियर दिन-रात जनता की सेवा के लिए डट गए हैं।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि क्लबों की सदस्य लड़कियों ने भी घर बैठे मास्क बनाने का मोर्चा संभाला हुआ है। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दातारपुर में पढ़ती एन.एस.एस. की वालंटियर डिंपल के टेलर पिता श्री तीर्थ भी मास्क बनाने के कार्य में आ गए हैं, ताकि कोरोना के खिलाफ शुरु किए मिशन फतेह में सहयोग किया जाए। इसके अलावा इसी स्कूल के एन.एस.एस. के वालंटियर लोकेश कुमार के माता भी मास्क बना रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी कालेज होशियारपुर में एम.ए(हिंदी) कर रही छात्रा संतोष कुमारी लगातार मास्क बना कर बांट रही है। उन्होंने बताया कि इस छात्रा की ओर से पोस्टर बना कर जागरुकता भी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक सेवाएं विभाग की ओर से कोरोना के मद्देनजर घर-घर जागरुकता फैलाने के लिए टिक टाक मुकाबले भी करवाए गए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घर से निकलते समय मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके अलावा सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए सैनेटाइजर का प्रयोग व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथों को धोना बहुत जरुरी है। उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि जिला वासियों के सहयोग से मिशन फतेह के अंतर्गत जल्द ही कोरोना पर फतेह पा ली जाएगी।
    सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली ने बताया कि मास्क वितरण के अलावा 1530 से अधिक राशन किटें भी बांटी गई है। उन्होंने कहा कि अपने गांवों को स्व एकांतवास करने में भी यूथ क्लबों के सदस्यों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्लबों द्वारा 700 से ज्यादा सैनेटाइजर भी बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन क्लबों, एन.एस.एस. यूनिटों, रैड रिबन क्लबों की ओर से मास्क बनाए, राशन बांटा गया व गांवों में एकांतवास के लिए नाके लगाए गए उनमें युवक सेवाएं क्लब धालीवाल बेट, उस्माल शहीद, नंगल ईशर, बड्डों, हरियाना, लांबड़ा, कोटला नौध सिंह, बैरो कांगड़ी, हलेर, डाडा, भवानीपुर, जी.जी.एस.डी. कालेज हरियाना, डिप्स कालेज आफ एजुकेशन रड़ा मोड़, खालसा कालेज गढ़दीवाला, सरकारी कालेज होशियारपुर, जे.सी.डी.ए.वी. कालेज दसूहा, के.एम.एस कालेज दसूहा, सैनिक इंस्टीट्यूट होशियारपुर, एस.पी.एन. कालेज मुकेरियां, खालसा कालेज आफ एजुकेशन माहिलपुर, जी.टी.बी. खालसा कालेज आफ एजुकेशन दसूहा, बब्बर मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर, गुरु गोबिंद सिंह कालेज आफ एजुकेशन बेगपुर कमलूह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टां, सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरकारी स्कूल माहिलपुर लडक़े, भूंगा, दातारपुर, दसूहा, मनहोता, तलवाड़ा सैक्टर-3, जहूरा,चौहाल, दातारपुर, घगवाल, हंदवाल के अलावा एस.डी. सर्वहितकारी स्कूल हाजीपुर, सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल तलवाड़ा, जी.टी.बी. खालसा पब्लिक स्कूल दसूहा, संत हरि सिंह मेमोरियल कालेज चेला मखसूसपुर, डा. हरि राम सीसे स्कूल दातारपुर मुख्य हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.