जिला के 100 से अधिक होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट मालिकों ने लिया प्रशिक्षण
नाहन। जिला सिरमौर के होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि पर्यटन इकाईयों से जुडे मालिकों को आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डा.आर.के. परूथी ने की । इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सौ से अधिक होटल, रेस्टोरेन्ट और होम स्टे मालिकों ने भाग लिया।
उन्होने होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि के पुनः संचालन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रर्यटन इकाईयों द्वारा एतिहात बरतने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, सेनीटाईजेशन करने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि को खोलने से पूर्व प्रशिक्षण लिया जाना अनिवार्य है अन्यथा उन्हे पर्यटन इकाईयों को खोलने की अनुमति नही दी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उददेशय गा्रमीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाना तथा उन्हे आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा शुरू किये गऐ सेवा सेतू सिरमौर पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन की कारण से जिन लोगों का रोजगार छिन गया है या वो लोग जो दूसरे राज्यो से वापिस आए है वह इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर होम स्टे मालिकों को 50 फेस स्क्रीन भी वितरित की गई।
इस प्रशिक्षण शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, मनीष यादव (भा.प्र.से.) व स्वास्थ्य विभाग से डा0 विधि उपस्थित थे।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
