Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: नि:शुल्क अनाज के वितरण के दौरान अपनाई जा रही हैं सावधानियां
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: नि:शुल्क अनाज के वितरण के दौरान अपनाई जा रही हैं सावधानियां

    By Himachal VartaJune 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    स्मार्ट राशन कार्ड धारकों व प्रवासी मजदूरों को सुचारु ढंग से किया जा रहा है अनाज का वितरण: डिप्टी कमिश्नर
    कहा, एकजुटता से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में साबित होगा मिशन फतेह
    होशियारपुर/चंडीगढ़। जिले में जहां स्मार्ट कार्ड धारकों व प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान नि:शुल्क अनाज की सुविधा दी जा रही है, वहीं कोविड-19 के मद्देनजर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहलकदमी के चलते शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत सावधानियां अपनाते हुए अनाज का सुचारु तरीके से वितरण किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कोविड लॉकडाउन के दौरान स्मार्ट कार्ड धारक जरुरतमंद परिवारों को प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पहले ही लाभ दिया जा रहा है, जबकि अब आत्म निर्भर भारत स्कीम के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को भी नि:शुल्क राशन मुहैया करवाने की शुरुआत की जा चुकी है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में 1,96,113 स्मार्ट राशन कार्ड धारकों में से 1,81,347 लाभार्थी परिवारों को राशन का वितरण कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत 1,03,560 क्विंटल गेहूं व 5400 क्विंटल दाल वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आज 1900 लाभार्थी परिवारों को 1100 क्विंटल गेहूं व 57 क्विंटल दाल वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि इस अनाज वितरण के अंतर्गत गरीबी परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह गेहूं व एक किलो प्रति परिवार व प्रति माह दाल दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अनाज अप्रैल से जून तक तीन महीनों का दिया जा रहा है।
    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आत्म निर्भर भारत स्कीम के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क अनाज का वितरण शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत करीब 30,606 प्रवासी मजदूरों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत प्रति परिवार 10 किलो आटा, एक किलो दाल व एक किलो चीनी वितरित की जा रही है। उन्होंने जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देस देते हुए कहा कि अनाज के वितरण के दौरान सामाजिक दूरी बरकरार रखी जाए। इसके अलावा मास्क व सैनेटाइजर भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोरोना पर जीत प्राप्त करने के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है, इस लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि घरों से बाहर जाते समय सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथों को धोना बहुत जरुरी है व यह सावधानियां अपना कर कोविड-19 से बचा जा सकता है। उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि जल्द ही संयुक्त प्रयास से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में मिशन फतेह सफल साबित होगा।
    जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्रीमती रजनीश कौर ने बताया कि जिले में 650 राशन डिपो के माध्यम से प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पहले ही अनाज का वितरण किया जा रहा है व अब आत्म निर्भर भारत स्कीम के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को अनाज वितरण की शुरुआत कर दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.