Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»मिशन फतेह: युवक सेवाएं विभाग ने वातावरण दिवस पर कोविड-19 के प्रति जागरुकता फैलाते हुए लगाए 9200 से अधिक पौधे
    पंजाब

    मिशन फतेह: युवक सेवाएं विभाग ने वातावरण दिवस पर कोविड-19 के प्रति जागरुकता फैलाते हुए लगाए 9200 से अधिक पौधे

    By Himachal VartaJune 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    मिशन फतेह: युवक सेवाएं विभाग ने वातावरण दिवस पर कोविड-19 के प्रति जागरुकता फैलाते हुए लगाए 9200 से अधिक पौधे
    – जिले में 19 संस्थाओं के 1300 से अधिक वालंटियरों ने डाला पौधारोपण के लिए योगदान
    – मिशन फतेह को कामयाब बनाने में युवक सेवाएं विभाग का योगदान प्रशंसनीय: डिप्टी कमिश्नर
    – एन.एस.एस वालंटियरों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए मिशन फतेह की ओर बढ़ाए कदम
    होशियारपुर। पंजाब सरकार के मिशन फतेह अभियान को साकार करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व में जिले में युवक सेवाएं विभाग की ओर से जहां यूथ क्लबों, एन.एस.एस. वालंटियरों, रैड रिबन क्लबों की ओर से कोविड-19 के फैलाव से बचने के लिए जागरुकता अभियान जारी है वहीं वातावरण के प्रति भी जिम्मेदारी निभाई जा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत जिले भर में वालंटियरों ने लॉकडाउन के चलते वातावरण दिवस पर कोविड-19 के प्रति जागरुकता फैलाते हुए अपने-अपने घर, गली, मोहल्ले व अन्य स्थानों पर 9200 से अधिक पौधे लगाए हैं।
    डिप्टी कमिश्नर ने मिशन फतेह को कामयाब बनाने के लिए युवक सेवाएं विभाग की ओर से डाले गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह जन भागीदारी से ही इस मिशन को कामयाब बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वातावरण को स्वच्छ व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है, इस लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
    श्रीमती अपनीत रियात ने लोगों को कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि घर से बिना मास्क पहने बाहर न निकले और समय-समय पर हाथ साबुन व सैनेटाइजर से साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय सामाजिक दूरी का ध्यान अवश्य रखे और अन्यों को भी इसके प्रति प्रेरित करें।
    सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली ने बताया कि लॉकडाउन के चलते समूह स्कूल, कालेज बंद थे, इस लिए स्कूलों व कालेजों के प्रोग्राम अधिकारियों को व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से एकत्र किया गया व उनके साथ आनलाइन बैठक कर को उनको कोविड-19 की महांमारी पर फतेह पाने के लिए उत्साहित किया गया, जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले। उन्होंने कहा कि इसी तरह पौधे लगाकर वातावरण दिवस मनाने की जो शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हिस्सा लेने वाली प्रमुख संस्थाओं में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर, कमाही देवी, घगवाल, दातारपुर, दसूहा, हाजीपुर व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी के अलावा डी.ए.वी. स्कूल कमाही देवी, पी.डी. आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जी.टी.बी. खालसा पब्लिक स्कूल दसूहा, दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल, एस.डी.स्कूल हाजीपुर, स. हरि सिंह मेमोरियल कालेज चेला मखसूसपुर, खालसा कालेज चब्बेवाल, डिप्स कालेज आफ एजुकेशन रड़ा मोड़, जी.जी.एस.डी. कालेज हरियाना व युवक सेवाएं क्लब उस्मान शहीद हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जिले में 25 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और वन विभाग का सहयोग लेकर इस अभियान को भी सफल बनाया जाएगा ताकि वातावरण को संतुलित रखने मेें हम अपना योगदान डाल सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.