Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोविड-19 : सिरमौर के 100 से अधिक होटल-गेस्ट हाउस और होम स्टे मालिकों को दिया गया प्रशिक्षण
    सिरमौर

    कोविड-19 : सिरमौर के 100 से अधिक होटल-गेस्ट हाउस और होम स्टे मालिकों को दिया गया प्रशिक्षण

    By Himachal VartaJune 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर के होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेंट इत्यादि पर्यटन इकाइयों से जुड़े मालिकों के लिए बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट और होम स्टे मालिकों ने हिस्सा लिया।

    नाहन: जिला सिरमौर के होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेंट इत्यादि पर्यटन इकाइयों से जुड़े मालिकों के लिए बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट और होम स्टे मालिकों ने हिस्सा लिया।

    डीसी सिरमौर डॉ। आरके परुथी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, रेस्टोरेंट के दोबारा संचालन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पर्यटन इकाईयों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए इसके साथ ही समाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजेशन और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    डीसी सिरमौर ने बताया कि संबंधित जगहों पर आने वाले हर शख्स का रिकॉर्ड रखना होगा। एक रूम में एक ही व्यक्ति रखने की अनुमति होगी। एक कमरे में दो व्यक्तियों के ठहरने पर दोनों के बीच की दूरी 2 मीटर की दूरी होनी चाहिए। कॉमन डाइनिंग की अनुमति नहीं होगी, जबकि रूम सर्विस मान्य होगी। स्टाफ को भी क्या-क्या सावधानियां रखनी है इसे लेकर भी जानकारी दी गई है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को भी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना आवश्यक होगा।

     

    प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जानकारी लेते होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, रेस्टोरेंट मालिक।

    डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देशों के बाद ही संबंधित इकाइयों को खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे व रेस्टोरेंट को खोलने से पहले प्रशिक्षण लिया जाना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें पर्यटन इकाइयों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि सिरमौर जिला में 120 के आसपास होटल व लगभग 50 होम स्टे पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत हैं, जिनकी एसओपी शीघ्र ही आने वाली है। इसी के तहत उनकी एडवांस तैयारियों को लेकर यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

    होटल मालिकों को प्रशिक्षण देते हुए।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.