Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»कोरोना पर नकेल कसने में सहायक साबित हो रहा है मिशन फतेह: डिप्टी कमिश्नर
    पंजाब

    कोरोना पर नकेल कसने में सहायक साबित हो रहा है मिशन फतेह: डिप्टी कमिश्नर

    By Himachal VartaJune 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना पर नकेल कसने में सहायक साबित हो रहा है मिशन फतेह: डिप्टी कमिश्नर
    – कहा, जागरुकता व सावधानी अपनाकर कोविड-19 पर पाई जा सकती है फतेह
    – अब तक जिले के 126 मरीज कोरोना को दे चुके हैं मात, आज 316 सैंपलों की रिपोर्ट आई नैगेटिव
    होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किया गया मिशन फतेह कोरोना पर नकेल कसने में सफल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज 316 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें सभी सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सैंपलों सहित जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में 4449 सैंपल नैगेटिव आए हैं। इसके अलावा 126 मरीज कोरोना पर फतेह पा चुके हैं व तंदुरुस्त होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से सुरक्षित रहने का एक मात्र तरीका जागरुकता व सावधानियां अपनाना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर घर-घर जाकर जागरुकता पैदा करने के लिए ही मिशन फतेह की शुरुआत की गई है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि हर जिला वासी का फर्ज बनता है कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह घरों से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करना बहुत जरुरी है व बिना मास्क के घर से बाहर न निकला जाए। इसके अलावा सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए सैनेटाइजर के प्रयोग के अलावा समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर विजय प्राप्त करने के लिए जन लहर की जरुरत है व मिशन फतेह यह जन लहर पैदा करने में सहायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता फैलाने के लिए जहां होम क्वारंटीन किए व्यक्तियों को जागरुकता भरपूर कोवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है, वहीं होम क्वारंटीन किए व्यक्तियों की चैकिंग के लिए टीमें भी तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों की चैकिंग के लिए टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों को जुर्माना भी किया जा रहा है, इस लिए यह जरुरी बनाया जाए कि घर से बाहर जाने से पहले मास्क का प्रयोग जरुर किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की भी मनाही है, इस लिए यदि कोई ऐसा करता सामने आया, तो उसको भी जुर्माना किया जाएगा।
    सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक 5796 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 4449 नैगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 1187 सैंपलों की रिपोर्ट पैंडिंग है व 24 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा तौर पर 5 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक मरीजों की मौत हो चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.