Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»कोरोना महांमारी के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की गति नहीं होने दी धीमी: अरोड़ा
    पंजाब

    कोरोना महांमारी के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की गति नहीं होने दी धीमी: अरोड़ा

    By Himachal VartaJune 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना महांमारी के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की गति नहीं होने दी धीमी: अरोड़ा
    – कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी अली खान की पंचायत को विकास कार्यों के लिए सौंपा 13 लाख रुपए का चैक
    – कहा, कोविड-19 के प्रति जागरुक कर ही मिशन फतेह को बनाया जा सकता है कामयाब
    होशियारपुर। पंजाब इस समय कोरोना महांमारी से जूझ रहा है,बावजूद इसके पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की गति को धीमा नहीं होने दिया गया है, जिसका श्रेय मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच को जाता है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव बसी अली की पंचायत को गलियों व श्मशानघाट के निर्माण के लिए 13 लाख रुपए का चैक सौंपते हुए रखे। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत पंजाब को कोरोना महांमारी के प्रति जागरुक करने की मुख्य मंत्री की सोच को हम सभी को मिलकर कामयाब बनाना है।
    कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री की ओर से प्रदेश के किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए ट्युूबवैलों के लिए निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई और धान की सफलतापूर्वक बीजाई के लिए जरुरी पानी की सप्लाई का भरोसा दिया गया है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि बिजाई के दौरान वे सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पूरा पालन करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए पंजाब सरकार ने ‘सरबत सेहत बीमा योजना’ शुरु की है जो कि पंजाब सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है और यह योजना शुरु कर सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लाखों परिवारों का 5 लाख रुपए प्रति परिवार स्वास्थ्य बीमा किया गया है, जो कि सूचीबद्ध सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में अपना कैशलैस इलाज करवा सकते हैं।
    श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है और मिशन फतेह में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर सरपंच रमेश चांद, श्री शाम लाल, श्री रेशम सिंह, श्रीमती सुनीता, श्री रंजीत सिंह, श्रीमती मोहिंदर कौर व श्री दीपक पुरी भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.