Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के सैंपल आए नैगेटिव
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के सैंपल आए नैगेटिव

    By Himachal VartaJune 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत जहां क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है, वहीं मास्क यकीनी बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए।
    सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक 6154 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 4817 सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 1172 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि आज लैब से 370 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से दो पाजीटिव केस सामने आए है। उन्होंने बताया कि अब जिले में पाजीटिव केसों की गिनती 138 हो गई है, जबकि 3 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि 27 इनवैलिड सैंपल भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आज जो पाजीटिव केस सामने आए हैं उनमें से एक मुकेरियां के गांव धर्मपुर का व्यक्ति है जो कि आर्मी कैंप जम्मू से आया था जबकि दूसरा केस मुकेरियां के गांव आलू भट्टी का है, यह व्यक्ति 6 जून को गुडग़ांव से आया था और 8 जून को इसका सैंपल लिया गया था। इसके साथ इसकी पत्नी व एक बच्चा भी था और इन दोनों के सैंपल नैगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आज 358 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.