Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: जरुरी सावधानियों को अपनाते हुए शहर में शुरु होंगे विकास कार्य: अरोड़ा
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: जरुरी सावधानियों को अपनाते हुए शहर में शुरु होंगे विकास कार्य: अरोड़ा

    By Himachal VartaJune 13, 2020
    Facebook WhatsApp
    • कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर में शुरु होने वाले विभिन्न प्रोजैक्टों संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
    • कहा, होशियारपुर के लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय पर किया जाएगा हल
    • लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जरुरी सावधानियां अपनाने व अन्यों को जागरुक करने की अपील की

    होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के बहुपक्षीय विकास को लेकर जल्द ही कई प्रोजैक्ट शुरु होने वाले हैं और इन विकास कार्यों के दौरान मिशन फतेह के अंतर्गत हर जरुरी सावधानियों को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में शहर की सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु होने वाले हैं और इसके साथ ही शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाले प्रोजैक्टों को भी शुरु कर दिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आज जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश भी दिए। श्री अरोड़ा ने कहा कि अन्य विकास प्रोजैक्टों को भी तय समय पर शुरु किया जाएगा और होशियारपुर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय में हल किया जाएगा।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 13 जून से शहरों के नालों की सफाई का कार्य शुरु होने वाला है। उन्होंने कहा कि बरसातों से पहले शहर के नालों की सफाई को यकीनी बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए, इस लिए यह यकीनी बनाया जाए कि तय समय पर ही हर कार्य पूरा हो। उन्होंने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि पंजाब सरकार की ओर से उन्हें हर जरुरी सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
    श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों तक हर सुविधा बेहतर ढंग से पहुंचे, इस लिए इस बार नालों की सफाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि सुचारु रुप से सफाई कार्य को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण कार्य व नालों की सफाई के दौरान संबंधित अधिकारी रोजाना इसका निरीक्षण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य के दौरान कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जरुरी सावधानियां अपनाने व अन्यों को इस संबंध में जागरुक करने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ बी.सी. कमिशन पंजाब के चेयरमैन श्री सरवन सिंह रामगढिय़ा, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री दमनदीप सिंह नरवाल, श्री दीपक पुरी व एडवोकेट पवित्तर सिंह भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.