Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कोविड-19 के प्रति जागरुकता के साथ-साथ डेंगू व संभावित बाढ़ की रोकथाम संबंधी योजनाओं पर भी काम करें अधिकारी: डिप्टी कमिश्नर
    चण्डीगढ़

    कोविड-19 के प्रति जागरुकता के साथ-साथ डेंगू व संभावित बाढ़ की रोकथाम संबंधी योजनाओं पर भी काम करें अधिकारी: डिप्टी कमिश्नर

    By Himachal VartaJune 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    • अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

    • कहा, विभाग आपसी तालमेल व एकजुटता से करें कार्य

    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए किए जहां जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए भी जागरुकता गतिविधियां चलाई जाएं ताकि जिला वासियों को इन बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि फागिंग कर व डेंगू रोकथाम संबंधी जागरुक करने वाले अभियानों पर काम करना यकीनी बनाए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह भी मौजूद थे।
    डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद प्लेटलैट्स मशीन के बारे में जानकारी हासिल करते हुए वहां के प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू प्रभावित इलाकों की लिस्ट सौंपने के निर्देश और कहा कि डेंगू के खिलाफ अभियान में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम संयुक्त तौर पर टीमें बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग आपस में शेड्यूल बनाकर फागिंग व लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक भी करें।
    श्रीमती अपनीत रियात ने इस दौरान जिले में संभावित बाढ़ की रोकथाम संबंधी भी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, सीवरेज बोर्ड, ड्रेनेज विभाग व जिला विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अभी से फील्ड में जाकर बाढ़ की रोकथाम संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए काम करें ताकि संभावित बाढ़ के दौरान लोगों की किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विकास आपसी तालमेल व एकजुटता से कार्य करें। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री अमित महाजन, कमिश्नर नगर निगम श्री बलबीर राज सिंह, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री सर्बजीत सिंह बैंस के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.