Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: सावधानियां अपनाते हुए होशियारपुर में जारी रहेंगे विकास कार्य: अरोड़ा
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: सावधानियां अपनाते हुए होशियारपुर में जारी रहेंगे विकास कार्य: अरोड़ा

    By Himachal VartaJune 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 23 में गुरुद्वारा टिब्बा साहिब को जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुुरुआत
    कहा, सडक़ निर्माण के दौरान गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता
    होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19 से निपटने के लिए जहां मिशन फतेह जैसे जागरुकता अभियान चला कर लोगों कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुक कर रही है वहीं सावधानियां अपनाकर विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 23 के मोहल्ला सुभाष नगर से गुरुद्वारा टिब्बा साहिब के बैकसाइड बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में विकास की गति को तेज कर दिया गया है और शहर में अलग-अलग स्थानों में सडक़ों के निर्माण कार्य की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर की नुहार बदल दी जाएगी।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 संबंधी सभी जरुरी सावधानियों को अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य करवाया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए व इस दौरान भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करोड़ों रुपयों की लागत से इन सडक़ों व गलियों के निर्माण का कार्य शुरु किया जा रहा है, इस लिए सडक़ निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की कोताही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है और मिशन फतेह में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, संत कर्मजीत सिंह, संत बलबीर सिंह, पूर्व पार्षद श्री सुरजीत सिंह बंगड़, पूर्व पार्षद श्रीमती बलविंदर कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.