Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: जागरुकता के लिए सहायक साबित हो रहा है कोवा एप: डिप्टी कमिश्नर
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: जागरुकता के लिए सहायक साबित हो रहा है कोवा एप: डिप्टी कमिश्नर

    By Himachal VartaJune 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    कहा, कोरोना-19 संबंधी रोजाना करीब 450 किए जा रहे हैं टैस्ट

    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किया गया मिशन फतेह कोरोना पर नकेल कसने में सफल साबित हो रहा है। इसके अलावा जिले में कोविड-19 संबंधी रोजाना करीब 450 टैस्ट किए जा रहे हैं व इन टेस्टों के जल्द परिणाम भी सामने आ रहे हैं। वे आज मिशन फतेह संबंधी की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
    डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि जागरुकता भरपूर कोवा एप डाउनलोड कर कोविड-19 संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोवा एप पर ही ई-पास की सुविधा आदि सहित कोरोना के बारे में जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तौर पर जिले में 1700 व्यक्ति होम क्वारंटीन किए गए हैं व इन व्यक्तियों की चैकिंग के लिए जहां 135 टीमें तैनात की गई हैं, वहीं इनको कोवा एप भी डाउनलोड करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि होम क्वारंटीन किए किसी भी व्यक्ति की ओर से घर से बाहर निकलने का उल्लंघन किया जाता है तो उसको 2000 रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से सुरक्षित रहने का केवल एक ही तरीका है जागरुकता व सावधानियां अपनाना है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर घर-घर जाकर जागरुकता पैदा करने के लिए ही मिशन फतेह की शुरुआत की गई है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जिला वासियों का फर्ज बनता है कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह घरों से बाहर न निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करना बहुत जरुरी है व बिना मास्क के घर से बाहर न निकला जाए। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों को अब तक करीब 19 लाख रुपए जुर्माना किया गया है, इस लिए यह यकीनी बनाया जाए कि घर से बाहर जाते समय मास्क जरुर पहना जाए। इसके अलावा सामाजिक दूरी बरकरार रकते हुए सैनेटाइजर का प्रयोग समय-समय पर व 20 सैकेंड तक साबुन से हाथ धोना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की भी मनाही है, इस लिए यदि कोई भी इस तरह करता सामने आता है, तो उसको भी जुर्माना किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.