Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: जागरुकता फैलाकर व सावधानियां अपना कर कोरोना पर कसी जा रही है नकेल : डिप्टी कमिश्नर
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: जागरुकता फैलाकर व सावधानियां अपना कर कोरोना पर कसी जा रही है नकेल : डिप्टी कमिश्नर

    By Himachal VartaJune 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    आज 385 सैंपलों की रिपोर्ट आई नैगेटिव
    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किया गया मिशन फतेह कोरोना पर नकेल कसने में सफल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज जहां 385 सैंपलों की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है, जिसमें सभी सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं वहीं पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 375 व्यक्तियों के सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में 5205 सैंपल नैगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से सुरक्षित रहने का एक मात्र तरीका जागरुकता व सावधानियां अपनाना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर घर-घर जाकर जागरुकता पैदा करने के लिए ही मिशन फतेह की शुरुआत की गई है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि हर जिला वासी का फर्ज बनता है कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह घरों से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करना बहुत जरुरी है व बिना मास्क के घर से बाहर न निकला जाए। इसके अलावा सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए सैनेटाइजर के प्रयोग के अलावा समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर विजय प्राप्त करने के लिए जन लहर की जरुरत है व मिशन फतेह यह जन लहर पैदा करने में सहायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता फैलाने के लिए जहां होम क्वारंटीन किए व्यक्तियों को जागरुकता भरपूर कोवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है, वहीं होम क्वारंटीन किए व्यक्तियों की चैकिंग के लिए टीमें भी तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों की चैकिंग के लिए टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों को जुर्माना भी किया जा रहा है, इस लिए यह जरुरी बनाया जाए कि घर से बाहर जाने से पहले मास्क का प्रयोग जरुर किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की भी मनाही है, इस लिए यदि कोई ऐसा करता सामने आया, तो उसको भी जुर्माना किया जाएगा।
    सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 6547 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 5205 नैगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 1180 सैंपलों की रिपोर्ट पैंडिंग है व 24 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 138 पाजीटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें अभी 3 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.