Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए जागरुकता अभियान का आगाज
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए जागरुकता अभियान का आगाज

    By Himachal VartaJune 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    • डिप्टी कमिश्नर ने प्रचार वाहनों को किया रवाना

    • हर ब्लाक व शहर में 41 प्रचार वाहन मिशन फतेह के अंतर्गत सावधानियां अपनाने का देंगे संदेश: डिप्टी कमिश्नर

    होशियारपुर/चंडीगढ़। जिले में मिशन फतेह के अंतर्गत एक बड़े जागरुकता अभियान का आगाज किया गया है, जिसके अंतर्गत कोविड-19 से बचाव के लिए जिला वासियों को जागरुक किया जाएगा। इस जागरुकता अभियान का आगाज आज डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स से प्रचार वाहनों को रवाना करने के दौरान किया। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर ने पत्रकारों से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि प्रति ब्लाक दो व प्रति शहर दो प्रचार वाहनों सहित कुल 41 वाहन जिला वासियों को मिशन फतेह का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के अलग-अलग ग्रामीण व शहरी इलाकों में जनता को कोविड-19 से बचने के लिए जरुरी सावधानियों के प्रति सावधान किया जाएगा व यह प्रचार वाहन जिले के हर गांव व शहर में जाएंगे।
    श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए चलाए गए जन जागरुकता अभियान मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में जमीनी गतिविधियां को सप्ताह 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिशन फतेह का उद्देश्य लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुझाई गई सावधानियों को अमली रुप में पालन करवाने के लिए जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि 15 जून को आधिकारिक तौर पर मिशन फतेह के अंतर्गत होने वाली जमीनी गतिविधियां शुरु की जाएगी।
    डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक गतिविधियों का विवरण देते हुए बताया कि 15 जून को जिला प्रशासन की ओर से कोरोना योद्धाओं को सरकार की ओर से मिशन फतेह का प्रतीक बैज देने की रस्म निभाई जाएगी। कोरोना योद्धाओं की ओर से यह बैज लगाकर व मास्क पहनकर अपनी सैल्फी खींच कर कोवा एप पर अपलोड करने के लिए जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। इन कोरोना योद्धाओं में कोरोना पर फतेह पाने वाले व्यक्ति, प्रशासनिक, पुलिस, डाक्टर, मैडिकल स्टाफ, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, सफाई कर्मचारी, सरपंच, स्वंय सेवी संगठन व मीडिया आदि शामिल होंगे। इसके बाद 16 जून को आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से बैज लगाकर अपने अपने गांवों की आंगनवाडिय़ों में आने वाले बच्चों के घरों का दौरा किया जाएगा व उनको कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बता कर प्रेरित किया जाएगा। 17 जून को गांवों के सरंपचों की ओर से बैज लगाकर गांवों के लोगों को मिला जाएगा व कोविड-19 की रोकथाम के लिए अहम बचाव प्रबंधों के बारे में जागरुक किया जाएगा। 18 जून को जिले में दोबारा विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जिले की एन.जी.ओज की ओर से बैज लगाकर अपने अपने इलाकों में ऐसी जागरुक गतिविधियां 19 जून को की जाएंगी। जिला पुलिस की ओर से बैज लगाकर लोगों को कोविड-19 के प्रति सावधान करने की गतिविधि का दिन 20 जून निर्धारित किया गया है, जबकि नगर निगम की ओर से रैजीडेंट वेलफेयर कमेटियों व शहरियों के माध्यम से जागरुकता अभियान 21 जून को चलाई जाएगी।
    इसके अलावा पंजाब सरकार की ओर से कोवा एप पर कोविड की सावधानियों के अंतर्गत अपनी फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति, संस्था का चुनाव प्रदेश स्तर पर की जाएगी, जिसकी सूची जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, ताकि उनकी बैज व टी शर्ट के माध्यम से हौंसला आफजाई की जा सके। उन्होंने बताया कि कोवा एप के माध्यम से मिशन फतेह योद्धाओं का चुनाव होगा। इस मुकाबले में भाग लेने के लिए लोग कोवा एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने व इसके अंतर्गत कोवा एप पर रजिस्ट्रेशन 17 जून से शुरु होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.