Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में 6 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक ड्रिल
    • शटरिंग में लगा मजदूर नीचे गिरा पीजीआई में मौत
    • कालाअंब में युवक की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दोस्त अमृतसर से दबोचा
    • 4 व 5 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रवास पर रहेंगी
    • भाषण प्रतियोगिता में डीएवी नाहन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
    • जानलेवा हमले में युवक ने पी जी आई में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गाय ने दी एक साथ तीन बछडियां
    हिमाचल प्रदेश

    गाय ने दी एक साथ तीन बछडियां

    By Himachal VartaJune 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    हिमाचल में गाय की कोख से जन्मी तीन बछडि़यां  दुर्लभतम से भी दुर्लभ बताया

    नाहन। क्या आपने सुना है कि देवभूमि में एक साथ गाय ने तीन बछडि़यों को जन्म दिया हो। जी हां, सिरमौर की नाहन विकास खंड की कौलावालांभूड पंचायत के नेरी गांव में रणबीर सिंह ठाकुर के घर पर ऐसा हुआ है। बचपन से ही परिवार की दुलारी लखी ‘‘गाय’’ की वजह से आज हरेक सदस्य खुशी से फूला नहीं समा रहा। बता दें कि विभाग ने भी इस घटना को दुर्लभतम से भी दुर्लभ बताया है।

    दरअसल, यह मामला इस कारण  भी अचंभित करने वाला है, क्योंकि गाय ने एक ही लिंग के बच्चों को जन्म दिया है। आपके जहन में यही एक सवाल भी उठ गया होगा, जन्म लेने वाली तीनों बछडि़यों का स्वास्थ्य कैसा है। इस दुर्लभ घटना में केवल एक ही पीड़ा है, वो ये कि सबसे पहले जन्म लेने वाली बछड़ी ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया, लेकिन दो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यहां तक की लखी का स्वभाव भी चंद घंटों के भीतर सामान्य हो गया है।
    ऐसे हुई प्रसूति…
    पालियों में जेबीटी के पद पर कार्यरत रणबीर सिंह ठाकुर रात को घर लौटे तो पाया कि लखी कुछ असहज महसूस कर रही है। रात भर अपनी पत्नी बीरमल देवी के साथ उसे दुलारते रहे। एक बजे के बाद तकलीफ बढ़नी शुरू हुई। सुबह 4 बजे तक लखी को गहरी पीड़ा से गुजरना पड़ रहा था। इसके बाद पति-पत्नी ने पशुपालन विभाग से रिटायर बहनोई बाबूराम को फोन किया। वो बाइक पर सुबह पौने 6 बजे के आसपास चासी से पहुंच गए। कुछ देर बाद एक बछड़ी का जन्म हो गया। सबने सोचा कि प्रसूति हो चुकी है। जब लखी खड़ी नहीं हुई तो इसकी वजह पता करने की कोशिश की गई तो प्रयास करने पर लखी ने एक ओर बछड़ी को जन्म दे दिया। वो कल्पना भी नहीं कर रहे थे कि लखी तीसरी बार बगैर बाहरी कोशिश  के बछड़ी को जन्म दे देगी। चंद घंटों में ही गाय का बर्ताव सामान्य हो चुका था।

    गाय मालिक रणबीर ठाकुर  का कहना था कि वो करीब 50 साल के हो चुके हैं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं सुना। अलबत्ता, इतना जरूर है कि जंगलावालाभूड में एक भैंस ने जुड़वा कटडे जन्में थे।

    क्या बोली पशु पालन सहायक निदेशक

    जब पशुपालन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. नीरू शबनम को इस घटना के बारे में बताया तो वो भी अचंभित रह गई। स्पष्ट लहजे में कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो वास्तव में दुर्लभ है, क्योंकि एक ही लिंग के तीन बच्चों को जन्म देना तो दुर्लभतम से भी दुर्लभ है। उनका कहना था कि विभाग की टीम को मौके पर भेजकर परिवार को हरेक इम्दाद उपलब्ध करवाई जाएगी। सहायक निदेशक ने कहा कि वो विभाग में करीब 35 साल से सेवारत हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार सुनी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • जिला सिरमौर में 6 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक ड्रिल
    • शटरिंग में लगा मजदूर नीचे गिरा पीजीआई में मौत
    • कालाअंब में युवक की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दोस्त अमृतसर से दबोचा
    • 4 व 5 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रवास पर रहेंगी
    • भाषण प्रतियोगिता में डीएवी नाहन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.