Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 642 और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की
    स्वास्थ्य

    कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 642 और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की

    By Himachal VartaJune 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 642 और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।

    हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मार्च, 2020 की नवीनतम भर्ती की शेष मेरिट सूची से इन चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इस प्रकार पिछले तीन महीनों में कुल 954 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। मार्च में 312 डॉक्टरों को नियुक्ति के लिए पत्र दिए गए थे।

    श्री विज ने बताया कि इस प्रकार विभाग ने 954 चिकित्सा अधिकारियों में से 166 विशेषज्ञ डॉक्टर तथा 788 एमबीबीएस योग्यता वाले डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभाग में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या मे चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा व श्री आलोक निगम इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चयनित किए गए डॉक्टरों को कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर-अंदर अपने विभाग में ज्वाइनिंग करें तथा एकीकृत नियुक्ति पत्र विभाग की वैबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार सिविल सर्जन को रिपोर्ट कर सकते हैं। सिविल सर्जन द्वारा रिक्त पदों के अनुरूप उनकी नियुक्ति की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय तथा हरियाणा महा अधिवक्ता कार्यालय से सभी आवश्यक अनुमति प्रक्रियाओं की स्वीकृति पहले ही प्रदान कर ली गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.