Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»तिवारी ने नंगल में एनएफएल अस्पताल के पुनरोत्थान की मांग की
    चण्डीगढ़

    तिवारी ने नंगल में एनएफएल अस्पताल के पुनरोत्थान की मांग की

    By Himachal VartaJune 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    नंगल/चंडीगढ़। श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने नंगल में स्थित एनएफएल अस्पताल का पुनरोत्थान किए जाने और इसका नवीनीकरण किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर के मद्देनजर नवीनीकरण के बाद यह अस्पताल आसपास के क्षेत्र से संबंधित बड़ी संख्या में लोगों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने में मदद कर सकता है।
    इस संबंध में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के चेयरमैन वीरेंद्र नाथ दत्त को लिखे एक पत्र में तिवारी ने कहा है कि एनएफएल अस्पताल में पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब, बंगा, गढ़शंकर और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना सहित क्षेत्र के लोगों को शानदार मेडिकल सुविधा प्रदान करने की क्षमता है।
    पत्र में उन्होंने कहा है कि एनएफएल अस्पताल में शानदार सुविधा है, जिसका कम इस्तेमाल होता है इसकी इमारत करीब 16000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैली है, जिसकी दो मंजिलों में 20 बेडों वाले एक आइसोलेशन वार्ड और प्राइवेट कमरों सहित 100 बेडों तक की क्षमता है।
    सांसद ने कहा कि नंगल के एनएफएल अस्पताल में मौजूद शानदार सुविधाओं के मद्देनजर इसके सिर्फ नवीनीकरण की जरूरत है। उन्होंने एनएफएल के चेयरमैन को सुझाव देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आप या तो कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी का अस्पताल के नवीनीकरण हेतु इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसके लिए प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप को अपना सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.