Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»मिशन फतेह के अंतर्गत आंगनवाड़ी वर्करों ने घर-घर फैलाई जागरुकता
    पंजाब

    मिशन फतेह के अंतर्गत आंगनवाड़ी वर्करों ने घर-घर फैलाई जागरुकता

    By Himachal VartaJune 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    मिशन फतेह के अंतर्गत आंगनवाड़ी वर्करों ने घर-घर फैलाई जागरुकता
    – गांवों के सरपंच भी मिशन फतेह के अंतर्गत सावधानियां अपनाने का देंगे संदेश
    – पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द जीत ली जाएगी कोरोना के खिलाफ जंग: डिप्टी कमिश्नर
    – मिशन फतेह योद्धाओं के चुनाव के लिए कोवा एप पर रजिस्ट्रेशन शुरु
    होशियारपुर। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत आज आंगनवाड़ी वर्करों ने घर-घर जाकर जागरुकता फैलाई, ताकि जिला वासी जागरुक होकर कोरोना से सुरक्षित रह सकें। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जहां 41 प्रचार वाहनों की ओर से बीते दिन जिला वासियों को मिशन फतेह का संदेश दिया गया था, वहीं आज करीब 1880 आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से घरों में जाकर सावधानियां अपनाने के लिए परिवारों को प्रेरित किया जाए।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए चलाई गए जन जागरुकता अभियान मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में जमीनी गतिविधियां सप्ताह 21 जून तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ही आज आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से बैज लगा कर अपने-अपने गांव में आंगनवाडिय़ों में आने वाले बच्चों के घरों का दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि 17 जून को गांवों के सरपंचों की ओर से बैज लगाकर गांव के लोगों को मिला जाएगा व कोविड-19 की रोकथाम के लिए अहम बचाव प्रबंधों के बारे में जागरुक किया जाएगा। 18 जून को जिले में प्रचार वाहनों के माध्यम से दोबारा फिर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जिले के एन.जी.ओज. की ओर से बैज लगाकर अपने-अपने इलाकों में ऐसी जागरुक गतिविधियां 19 जून को की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से बैज लगाकर लोगों को कोविड-19 के प्रति सावधान करने की गतिविधि का दिन 20 जून निश्चित किया गया है, जबकि नगर निगम की ओर से रैजीडेंट वेलफेयर कमेटियों व शहरियों के माध्यम से जागरुकता अभियान 21 जून को चलाया जाएगा।
    डिप्टी कमिश्नर ने मिशन फतेह के अंतर्गत जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोवा एप पर कोविड की सावधानियों के अंतर्गत अपनी फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति, संस्था का चुनाव प्रदेश स्तर पर किया जाएगा, जिसकी सूचि जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, ताकि उनकी बैज व टी-शर्ट के माध्यम से हौंसला आफजाई की जा सके। उन्होंने बताया कि कोवा एप के माध्यम से मिशन फतेह योद्धाओं का चुनाव होगा। इस मुकाबले में भाग लेने के लिए लोग कोवा एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें व इसके अंतर्गत कोवा एप पर रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिला वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द ही कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह घर से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि मास्क, सामाजिक दूरी व समय-समय पर हाथों को धोने जैसी सावधानियां अपनाने से कोरोना से बचा जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.