Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»खुशहाली के रक्षकों ने संभाला मिशन फतेह का मोर्चा 
    पंजाब

    खुशहाली के रक्षकों ने संभाला मिशन फतेह का मोर्चा 

    By Himachal VartaJune 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    खुशहाली के रक्षकों ने संभाला मिशन फतेह का मोर्चा 

    -जीओजी ने सभी तहसीलों में घर-घर जाकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया 

    -कहा बीमारी को सिर्फ दबाना ही नहीं है इसे एक खत्म भी करना है: ब्रिगेडियर डीएस ग्रेवाल

     पटियाला।  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से राज्य भर में करोना महामारी के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए चलाए गए मिशन फतेह अभियान के तहत अब खुशहाली के रक्षक गार्जियन ऑफ गवर्नमेंट जीओजी भी मैदान में आ गए हैं।

    जीओजी के जिला मुखी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल की अध्यक्षता में खुशहाली के रक्षकों ने जिले की सभी तहसीलों का दौरा किया है और साथ ही उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मिशन फतेह को कामयाब बनाने में ना केवल परस्पर शारीरिक दूरी बनाए रखने की बात कही है बल्कि लोगों से बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलने को भी कहा है। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल ने बताया कि उनकी टीम  आज सभी तहसीलों का दौरा कर चुकी है और उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से करोना महामारी  को प्रदेश भर से भगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रख कर ही अपना जीवन यापन शुरू रखना है और आर्थिक व कृषि गतिविधियां भी जारी रखनी है। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल ने कहा कि जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिक्र किया है वे सभी हमें अपने जीवन में उतारने होंगे। उन्होंने बताया कि गांव में यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो इस बात की सूचना अनिवार्य रूप से किसी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी  के अलावा जीओजी के प्रतिनिधियों के माध्यम से भी सेहत विभाग व जिला प्रशासन तक यह जानकारी पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी को ना केवल दबाना है अपितु इसे पंजाब से बाहर निकलते हुए इसे खत्म भी करना है। तभी मिशन फतेह किया जाएगा।

    ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल ने बताया कि इससे पहले दो ढाई महीनों से खुशहाली के रक्षकों ने कोविड 19 में बेहतरीन काम किया है और लोगों की हौसला अफजाई करने के साथ-साथ महामारी से लड़ने की तरीके बताने प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं गेहूं की खरीद सीजन दौरान जिले भर की मंडियों का दौरा कर चुके हैं। मंडी आए किसानों को भी  इस संबंध में जागरूक किया कि किस प्रकार वे कुछ नियम अपना कर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां कर सकते हैं और कोरोना जैसी महामारी से बचे भी रह सकते हैं।

    इस अवसर पर उनके साथ उप जिला प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) उपिंदर सिधू व सभी तहसीलों के प्रमुख उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.