Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बदहाली के आंसू बहा रहा कांशीवाला में बना भीम राव अंबेडकर सामुदायिक भवन
    सिरमौर

    बदहाली के आंसू बहा रहा कांशीवाला में बना भीम राव अंबेडकर सामुदायिक भवन

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp

     नाहन। सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए बनाया गया डॉ. भीव राव अंबेडकर सामुदयिक भवन अपनी दयनीय हालत पर आसूं बहा रहा है। आलम यह है कि वर्तमान में इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

    नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर कांशीवाला में सब्जी मंडी के साथ बने इस सामुदायिक भवन में अव्यवस्थाओं का आलम हैं। भवन की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं।

    इसके अलावा दरवाजों का भी बुरा हाल है। टॉयलेट की स्थिति तो और भी दयनीय है। लाखों रुपये खर्च करके बनाया गया यह सामुदायिक भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है।

    नगर परिषद नाहन की सीमा शुरू होते ही यह भवन लगता है। ऐसे में भवन की स्थिति देखते ही लोग आगे की व्यवस्थाओं का अंदाजा लगा लेते हैं।

    नगर परिषद की जद में आने वाले इस सामुदायिक भवन की देखरे-ख के लिए गाहे-बगाहे नगर परिषद बजट का प्रावधान भी करती है, मगर लाखों खर्च कर बनाया गया यह भवन देखरेख के अभाव में सफेद हाथी बनकर रह गया है।

    बता दें कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्व भाजपा सरकार के समय में किया गया था। भाजपा सरकार द्वारा उस समय हर तहसील में एक सामुदायिक भवन बनाया गया था।

    इन भवनों में मुख्य रूप से गरीब और जरूरतमंद तबके के लोग वैवाहिक आयोजन, पार्टी व अन्य कार्य करते थे। उनसे नाममात्र राशि फीस के रूप में ली जाती थी।

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में यह भवन बनाया गया था। मगर वर्तमान में इसकी स्थिति काफी बद्तर है। शहर के मुख्य द्वारा पर स्थित इस भवन की दुर्दशा सुधारने की मांग लोगों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से की है।

    नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया कि बजट की कमी के चलते इसका जीर्णाेद्धार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बजट का प्रावधान होगा भवन को दुरुस्त किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि यह भवन गरीब व जरूरमंद लोगों के लिए उनके वैहाविक व अन्य आयोजनों के लिए प्रयोग किया जाता है।

    इसकी देखरेख स्थानीय सोसायटी द्वारा की जाती है। इस भवन को ठीक करवाने की मांग शहर के युवा सुदीर, रोबिन,अस्वनी नारनोल,विशाल,अंकित, जीपम, मोहित, अंकुर ने की,

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.