चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाते भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य
नाहन। बीते दिनों एल.ए.सी पर हुए भारत चीन में हुए विवाद पर पूरे भारत में चीन के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। साथ ही चीन के ऊपर इस पूरे प्रकरण पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी की जा रही है। इस कड़ी में नाहन में आज जिला सिरमौर बीजेपी युवा मोर्चा ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चीन व चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा की चीन के खिलाफ आज पांचों मंडलों के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
पवन ने कहा की चीन लगातार सीमा पर दखलंदाजी करने में लगा हुआ है जिससे पूरे भारत में रोष है। पवन ने कहा की आज का भारत पुराना भारत नहीं है। आज का भारत विरोधियों पर कड़ी कार्यवाही करने में सक्षम है।