कुम्हारहटटी-यशवंतनगर-छैला
सड़क को पक्का करने के लिए 46 करोड़ मंजूर-रीना
नाहन। काफी वर्षों के उपरांत यशवंतनगर-नेरीपुल सड़क पर पैचवर्क का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है । पिछले कुछ सालों से यह सड़क भारी बारिश व भू-स्खलन के कारण गडडों में परिवर्तित हो चुकी है । इस सड़क पर अत्यधिक गडडे होने के कारण हल्के वाहन धारकों को बहुत दिक्कत पेश आती है । बता दें कि सोलन -यशवंतनगर- नेरीपुल-छैला सड़क प्रदेश की पुरानी सड़कों में से एक है और ऑल वेदर रोड़ के कारण कोटखाई, जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र का सारा इस सड़क के माध्यम से प्रदेश व देश की विभिन्न
मंडियों में पहूंचता है ।
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि यशवंतनगर-नेरीपुल-छैला सड़क को पक्का करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 46 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि लोक निर्माण को आदेश दिए गए है कि इस कार्य के लिए टैंडर प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा किया जाए । इसके अतिरिक्त मटनाली से राजगढ़ तक आठ किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शीघ्र आरंभ किया जा रहा है । उन्होने बताया कि पच्छाद की सड़कों की हालत ठीक करने पर विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और सड़कों में पड़े गडडों को भरने के लिए विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2