Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक पाठ्यक्रम में जीवन यापन से जुड़े विषय शामिल करके विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक पाठ्यक्रम में जीवन यापन से जुड़े विषय शामिल करके विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा

    By Himachal VartaJune 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़।  हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक पाठ्यक्रम में जीवन यापन से जुड़े विषय शामिल करके विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। श्री आर्य मंगलवार को हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री बी.के कुठियाला से बात कर रहे थे। उन्होनें श्री कुठियाला को विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में आधुनिक समय की आवश्यकता अनुसार विषयों को लागू करने हेतु सुझाव देने के लिए भी कहा। उच्चतर शिक्षा परिषद के सुझावों को विश्वविद्यालयों की विशेषज्ञता अनुसार लागू करवाया जाएगा।

    राज्यपाल श्री आर्य ने भारतीय संस्कृति और  ज्ञान-विज्ञान पर आधारित विषयों पर अनुसंधान कार्य का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होनें कहा कि रिसर्च कार्यों व रोजगारोंन्मुखी शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसरों में शिक्षा के उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित कर विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता है। इसके साथ-साथ ऑनलाईन शिक्षा के लिए डिजिटल प्लेटफॉम भी मजबूत किये जाने बारे विश्वविद्यालयों  को निर्देश जारी किए जाएगें जिससे विद्यार्थियों को विश्व स्तर की शिक्षा प्राप्त होगी।

    हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री बी.के कुठियाला ने भी बताया कि वर्तमान में युवाओं को ज्ञान-विज्ञान परंपरा व संस्कृति से ओत-प्रोत करने की जरूरत है। इन्ही सब पद्धतियों को आधुनिक विज्ञान से जोडक़र अनुसंधान कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ-साथ विश्वविद्यालयों की स्नातक स्तर की कक्षाओं में जीवन यापक विषयों की प्रायोगिक एवं व्यावहारिक उच्चतर शिक्षा देकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा इस बारे दस-दस पै्रक्टिकल विषय भी तैयार किए गए हैं, जिन्हे स्नातक स्तर की कक्षाओं में लागू करने से  विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस अवसर पर राज्यपाल की सचिव डा0 जी. अनुपमा व राज्यपाल के सलाहकार श्री अखिलेश भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.