Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोडऩे के लिए निंरतर प्रयारसरत है
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोडऩे के लिए निंरतर प्रयारसरत है

    By Himachal VartaJune 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोडऩे के लिए निंरतर प्रयारसरत है और इसी सोच के साथ आज उनके द्वारा रेवाड़ी के बनीपुर गांव में दो गोदामों और पांच दुकानों की आधारशिला भी रखी गई है। बावल प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा करवाए जा रहे इन विकास कार्यों पर 80 लाख रूपये की लागत आएगी।

    इस मौके पर सहकारी समिति के अधिकारियों ने सहकारिता मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि तीन महीने में ये दोनों गोदाम और पांच दुकानें बनकर तैयार हो जाएंगी। सहकारिता मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन गोदामों व दुकानों की तय समय सीमा और निर्माण कार्य की गुणवता का विशेष ध्यान रखा जाए।

    डॉ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों गोदामों की क्षमता 500-500 एमटी की होगी और गोदाम बनकर तैयार होने के बाद पैक्स द्वारा खाद आदि रखने के काम आएंगे। जब कभी खाद की जरूरत नहीं होगी तब ये वाणिज्यिक तौर पर भी उपयोग में लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांच दुकानों के निर्माण होने से पैक्स ग्रामीण आंचल में रह रहे युवकों को किराये पर दे सकती है, इससे ग्रामीण आंचल के युवाओं को स्वरोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि गोदाम बनकर तैयार होने से किसानों, पैक्स और आस-पास के उद्यमियों को लाभ भी मिलेगा।

    सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.