Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के दौरान ‘मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम’ के तहत राज्य के स्कूली बच्चों की शिक्षा बेहतर करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है, इसके लिए राज्य सरकार ने ‘रिलायंस जियो टी.वी’ के साथ एक करार किया
    चण्डीगढ़

    हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के दौरान ‘मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम’ के तहत राज्य के स्कूली बच्चों की शिक्षा बेहतर करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है, इसके लिए राज्य सरकार ने ‘रिलायंस जियो टी.वी’ के साथ एक करार किया

    By Himachal VartaJune 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के दौरान ‘मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम’ के तहत राज्य के स्कूली बच्चों की शिक्षा बेहतर करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है, इसके लिए राज्य सरकार ने ‘रिलायंस जियो टी.वी’ के साथ एक करार किया है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने बताया कि ‘रिलायंस जियो टी.वी’ के साथ किए गए करार के तहत एजूसेट के चारों चैनल अब जियो के प्लेटफार्म पर नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य वर्तमान कोविड-19 की परिस्थिति में हर स्कूली विद्यार्थी तक उसके स्तर की शिक्षा पहुंचाना है। सरकार की इस नई पहल से विद्यार्थी टी.वी, लैपटोप, डेस्कटॉप, टेबलेट तथा मोबाइल के माध्यम से एजूसेट के चारों चैनल देख सकेंगे। यही नहीं खास बात यह है कि टी.वी पर प्रसारित की गई सामग्री एक सप्ताह तक जियो-टी.वी पर उपलब्ध रहेगी जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा एवं समय के अनुसार इसको देख सकता है।

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के इस कदम से प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढऩे वाले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के अलावा अन्य बोर्डों से पढ़ाई करने वाले हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के करीब 52 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जियो के करीब 94 लाख उपभोक्ता हैं जिससे प्रदेश के अधिकतर लोगों की ‘रिलायंस जियो टी.वी’ तक पहुंच आसान है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के जो विद्यार्थी जेईई व नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अलग से शैक्षणिक सामग्री प्रसारित की जाती है।

    शिक्षा मंत्री ने हरियाणा सरकार के ‘मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड-19 की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हर विद्यार्थी तक आवश्यक शिक्षा पहुंचाने का कार्य किया है। इस दूरवर्ती शिक्षा का आरंभ गत 15 अप्रैल 2020 से हुआ था जो कि निरंतर जारी है। राज्य सरकार के ‘रिलायंस जियो टी.वी’  के साथ किए गए नए करार से दूर-दराज क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.