Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»विजीलैंस ने पिछले तीन महीनों के दौरान 12 रिश्वत के मामलों में 7 रिश्वतखोर कर्मचारियों और 8 प्राईवेट व्यक्तियों को किया काबू 
    चण्डीगढ़

    विजीलैंस ने पिछले तीन महीनों के दौरान 12 रिश्वत के मामलों में 7 रिश्वतखोर कर्मचारियों और 8 प्राईवेट व्यक्तियों को किया काबू 

    By Himachal VartaJune 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान मार्च, अप्रैल और मई महीनों के दौरान अलग-अलग तरह के 12 मामलों में 7 कर्मचारियों और 8 प्राईवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जिसमें 2 पुलिस मुलाजीम, एक राजस्व कर्मचारी और 4 अन्य विभागों से शामिल हैं। इसके अलावा उन व्यक्तियों के विरुद्ध सात मामले दर्ज किये गए हैं जो कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे।

    यह खुलासा करते हुए मुख्य डायरैक्टर-कम-ए.डी.जी.पी. विजीलैंस ब्यूरो श्री बी. के. उप्पल ने कहा कि ब्यूरो ने इस समय के दौरान सार्वजनिक सेवकों और अन्य व्यक्तियों में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले तीन महीनों में अलग-अलग विशेष अदालतों में 9 विजीलैंस मामलों के चालान पेश किये हैं। इस समय के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों की पूरी तरह जांच करने के लिए सात विजीलैंस जांच भी दर्ज की गईं और विजीलैंस जांच के आधार पर एक मुकद्मा भी दर्ज किया गया।

    और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विशेष अदालतों ने ब्यूरो द्वारा दायर किये गए दो रिश्वत के मामलों का फैसला किया जिसमें कश्मीर सिंह, पूर्व सचिव, प्राथमिक कृषि सहकारी सभा, गाँव लालेआना, जिला बठिंडा को ऐडीशनल सैशन जज बठिंडा की तरफ से 4 साल कैद और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी तरह एक अन्य केस में, हरबंस लाल, कानूगो, राजस्व हलका जंड्याना, एस बी एस नगर जिले को ऐडीशनल सैशन जज एस.बी.एस.नगर की तरफ से 4 साल कैद और 50,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

    विजीलैंस के प्रमुख उप्पल ने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों को कैमिस्टों की दुकानों, खाने की दुकानों और ऐल.पी.जी. वितरकों पर कड़ी नज़र रखने की हिदायत की गई है जिससे कोविड-19 लाॅकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की गुणवत्ता, मात्रा और कीमतों की जांच की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि ब्यूरो ने एक विशेष चैकिंग के दौरान घुल्यानी गैस कपूरथला के मालिक विनय घुल्यानी और उसके सहायक के खिलाफ उपभोक्ताओ को कम गैस वाले 17 सिलंडरों की सप्लाई करने के दोष में थाना सीटी कपूरथला में जरूरी वस्तुएँ एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करवाया है।

    इसके अलावा विजीलैंस ब्यूरो ने इंडस फार्मेसी एस.ए.एस.नगर में भी विशेष चैकिंग की है और दुकान मालिक दिनेश कुमार के खिलाफ महंगी कीमत पर मास्क और सैनीटाईजर बेचने के लिए 188 आइपीसी के अंतर्गत केस दर्ज करवाया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.