Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खूबसूरत बाला ने बढ़ाया गिरिपार का मान…शार्ट फिल्म “कांड” में अहम किरदार
    सिरमौर

    खूबसूरत बाला ने बढ़ाया गिरिपार का मान…शार्ट फिल्म “कांड” में अहम किरदार

    By Himachal VartaJuly 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर के  उपमण्डल संगड़ाह   के छोटे से गाँव चौरास की 22 वर्षीय बेटी  माया नगरी मुंबई में अपने हुनर का लोहा मनवा रही है। 1998 में चौरास के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी “मनीषा सिंह चौहान” ने स्टार प्लस के टीवी सीरियल इश्कबाज के बाद अब  शार्ट फिल्म “कांड ” में अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर कर समूचे सिरमौर का नाम रोशन किया है।

    नौहराधार से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीषा ने नोएडा से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की,अब इसी क्षेत्र में एमए की पढ़ाई कर रही है। मनीषा इससे पहले इंडिया टीवी, न्यूज़ 24 और ज़ी न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुकी है।
    वर्ष 2017 में अपने परिवार के सहयोग से मनीषा ने माया नगरी मुंबई का रुख किया। लंबे संघर्ष व कठिन परिश्रम के बाद शुरुआत में कुछ विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला, जिसके बाद छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल में अपना जौहर दिखाया। मनीषा ने छोटे पर्दे पर आख़िरी शो स्टार प्लस का प्रसिद्ध टीवी सीरियल इश्कबाज किया था। हाल ही में मनीषा को प्रेम सन्देश द्वारा लिखित व निर्देशित एक शार्ट मूवी “कांड ” में प्रमुख किरदार के रूप में अभिनय का मौका मिला है। ये फिल्म मुंबई में रहने वाली एक ईशा नाम की लड़की की सच्ची कहानी पर आधारित है। जो अपने भाइयों की तलाश में बिहार जाती है।मनीषा ने बताया कि ये फिल्म पूरी तरह से रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई है। इस फिल्म को करने से पहले मनीषा ने मार्शल आर्ट्स, व स्विमिंग सहित कई अन्य गतिविधियों को भी सीखना पड़ा था। क्योंकि मायानगरी में बाहर के युवाओं को बड़े पर्दे पर जगह  पाने के लिए खुद की काबिलियत को साबित करना पड़ता है। गिरिपार की बेटी मनीषा सिंह चौहान की ये शार्ट फिल्म 30 जून को एमएक्स प्लेयर और हंगामा प्ले पर रिलीज़ हो गई है। जल्द ही फिल्म जगत के 7 और बड़े प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को देखा जा सकेगा।

    मनीषा के मुताबिक एक छोटे से गाँव की लड़की को मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आपको रोजाना नई-नई चुनौतियों से जूझ कर अपनी अलग जगह और पहचान बनानी पड़ती है। उनका कहना था कि नई प्रतिभाओ को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता। कई बार असफलता के बाद निराश होकर इंसान टूट जाता है। मगर ऐसी परिस्तिथि में भी आशावादी बनकर फिर से खड़ा होकर लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।
    मनीषा का यह भी कहना है कि कोरोना के इस दौर में मायानगरी मुंबई की फिल्म सिटी पूरी तरह तहस नहस हो गई है। ऐसे में मुंबई में आने वाले लंबे अरसे तक काम मिल पाना मुश्किल है। ऐसे में जल्द ही मनीषा के कुछ वेब सीरिज़ की शूटिंग शुरू होने वाली है। मनीषा ने बताया कि इन वेब सीरीज की पूरी शूटिंग हिमाचल प्रदेश में ही की जायेगी। ये वेब सीरीज हिमाचल के उन लोगों के सपनों को साकार करने में भी सहायक साबित होगी जो लोग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज से प्रेरित है और अभिनय में अपना भविष्य बनाना चाहते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.